एशिया कप 2023 की सुपर फोर की चार टीम तय हो गई है। ग्रुप ए से पाकिस्तान और टीम इंडिया ने अंतिम चार में जगह बनाई है, जबकि ग्रुप बी से डिफेंडिंड चैंपियन श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम अंतिम चार में जगह बनाने में कामयाब रही है। सुपर फोर के मुकाबला 6 सितंबर से 16 सितंबर के बीच खेले जाएंगे। सुपर फोर के पहले मुकाबले में पाकिस्तान का सामना ग्रुप बी के बांग्लादेश की टीम से होगा। यह मुकाबला लाहौर के ऐतिहासिक गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 3 बजे शुरू होगा। यदि आप भी इस मैच का आनंद लेना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
कब खेला जाएगा पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सुपर फोर का यह मैच (Pakistan vs Bangladesh Asia Cup Super four Match Date)
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सुपर फोर का यह मैच 06 सितंबर, 2023 (बुधवार) को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सुपर फोर का यह मैच? (Pakistan vs
Bangladesh Asia Cup Super four Match Venue)
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सुपर फोर का यह मैच लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
Bangladesh Asia Cup Super four Match Timing)
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सुपर फोर का यह मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले होगा।
टीवी पर कहां देख सकते हैं पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सुपर फोर का यह मैच? (Pakistan vs
Bangladesh Asia Cup Super four Match On Tv)
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सुपर फोर का यह मैच टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर देख सकते हैं।
कहां देखें पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सुपर फोर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (Pakistan vs
Bangladesh Asia Cup Super four Match Live Streaming)
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सुपर फोर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी हॉट-स्टार ऐप पर देख सकते हैं।
