LIVE

Asia Cup 2023: पाकिस्तान ने जीता पहला सुपर फोर मुकाबला, बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में हराया

शेखर झाUpdated Sep 6, 2023, 22:24 IST
Follow on Google News
Asia Cup 2023: पाकिस्तान ने जीता पहला सुपर फोर मुकाबला, बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में हराया

Asia Cup 2023: पाकिस्तान ने जीता पहला सुपर फोर मुकाबला, बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में हराया

PAK vs BAN Cricket Score, Pakistan vs Bangladesh Asia Cup 2023 Cricket Score Online:
पाकिस्तान ने एशिया कप के सुपर फोर के पहले मुकाबले में शानदार जीत हासिल की। टीम ने सुपर फोर के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम पूरा 50 ओवर नहीं खेल पाई। 38.4 ओवर में 193 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 39.3 ओवर में 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इमाम उल हक ने सबसे बड़ी पारी खेली, जबकि मोहम्मद रिजवान ने जिताऊ पारी खेली।

SEPT 06, 2023 22:05 IST

PAK vs BAN Live Cricket Score: पाकिस्तान ने जीता पहला सुपर फोर मुकाबला

पाकिस्तान ने एशिया कप के सुपर फोर के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ पाकिस्तान की टीम सुपर फोर के पॉइंट टेबल के टॉप पर बने हुए हैं।
SEPT 06, 2023 21:32 IST

PAK vs BAN Live Cricket Score: शानदारी खेलकर वापस लौटे इमाम

बांग्लादेश के खिलाफ इमाम उल हक ने शानदार पारी खेली। इमाम ने 84 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 78 रन की पारी खेली और टीम को जीत के करीब पहुंचाया।
SEPT 06, 2023 20:54 IST

PAK vs BAN Live Cricket Score: इमाम ने जड़ा अर्धशतक

बांग्लादेश के खिलाफ इमाम उल हक ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 61 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया।
SEPT 06, 2023 20:43 IST

PAK vs BAN Live Cricket Score: पाकिस्तान का स्कोर हुआ 100 के पार

बांग्लादेश के खिलाफ जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच चुका है। टीम ने 22.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 100 का स्कोर पूरा किया।
SEPT 06, 2023 20:13 IST

PAK vs BAN Live Cricket Score:पाकिस्तान टीम को लगा तगड़ा झटका

बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान टीम को तगड़ा झटका लगा। टीम के कप्तान बाबर आजम बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। वे 22 गेंदों पर महज 17 रन पर आउट हो गए। उनको तस्कीन अहमद ने बोल्ड किया।
SEPT 06, 2023 19:35 IST

PAK vs BAN Live Cricket Score: पाकिस्तान को लगा पहला झटका

बांग्लादेश के खिलाफ जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान को पहला झटका लगा। फखर जमान बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 31 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हो गए।
SEPT 06, 2023 19:23 IST

PAK vs BAN Live Cricket Score: पाकिस्तान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू

बांग्लादेश के खिलाफ जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन पांच ओवर खत्म होने के बाद दोनों ओपनर्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी। फखर जमान 18 रन और इमाम उल हक 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
SEPT 06, 2023 18:57 IST

PAK vs BAN Live Cricket Score:बांग्लादेश की अच्छी शुरुआत

बांग्लादेश के खिलाफ जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के महज 15 रन बना पाए हैं।
SEPT 06, 2023 18:14 IST

PAK vs BAN Live Cricket Score: पाकिस्तान की शानदार पारी

SEPT 06, 2023 18:05 IST

PAK vs BAN Live Cricket Score: बांग्लादेश ने पाक को दिया 194 रन का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 194 रन का लक्ष्य दिया। बांग्लादेश ने 38.4 ओवर में 193 रन बनाए।
SEPT 06, 2023 17:57 IST

PAK vs BAN Live Cricket Score: बांग्लादेश को लगा एक और झटका

मुश्फिकुर रहीम के आउट होने के बाद तस्कीन अहमद बल्लेबाजी करने आए। हालांकि, वे ज्यादा देर क्रीज पर नहीं रूक पाए। उन्होंने महज एक गेंद का सामना किया और बिना खाता खोले आउट हो गए।
SEPT 06, 2023 17:49 IST

PAK vs BAN Live Cricket Score: बांग्लादेश को लगा पांचवां झटका

पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश को पांचवां बड़ा झटका लगा। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद आउट हो गए। उन्होंने 57 गेंदों पर 7 चौके की मदद से 53 रन बनाए।
SEPT 06, 2023 17:15 IST

PAK vs BAN Live Cricket Score: शाकिब और मुश्फिकुर ने की शतकीय साझेदारी

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन और मुश्फिकुर रहीम ने 119 गेंदों पर शतकीय साझेदारी की। इस साझेदारी की मदद से टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं।
SEPT 06, 2023 17:10 IST

PAK vs BAN Live Cricket Score: शाकिब ने जड़ा अर्धशतक

पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को संभाला। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। शाकिब ने 53 गेंदों पर 7 चौके की मदद से अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही टीम को स्कोर 150 के करीब पहुंच गया है।
SEPT 06, 2023 16:25 IST

PAK vs BAN Live Cricket Score: बांग्लादेश की लड़खड़ाई टीम को इन दो खिलाड़ियों ने संभाला

पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की लड़खड़ाई टीम को शाकिब अल हसन और मुश्फिकुर रहीम ने संभाला। शाकिब 14 रन और मुश्फिकुर 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
SEPT 06, 2023 15:54 IST

PAK vs BAN Live Cricket Score: बांग्लादेश की टीम लड़खड़ाई

पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की टीम लड़खड़ाई। 50 रन के अंदर 4 खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। तौहीद हृदोय बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 2 रन बनाकर आउट हो गए।
SEPT 06, 2023 15:46 IST

PAK vs BAN Live Cricket Score: मोहम्मद नईम बड़ी पारी नहीं खेल पाए

पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग करने आए मोहम्मद नईम अपनी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 25 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 20 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हारिस राउफ ने कैच एंड बोल्ड किया।
SEPT 06, 2023 15:40 IST

PAK vs BAN Live Cricket Score: पाकिस्तान का लगा बड़ा झटका

बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा सकता है। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने चौका जड़ा, जिसको रोकने के लिए नसीम शाह ने दौड़ लगाई। इस दौरान वे चोटिल हो गए। डॉक्टर की टीम मैदान पर आई। वे मैदान से बाहर चले गए हैं।
SEPT 06, 2023 15:30 IST

PAK vs BAN Live Cricket Score: बांग्लादेश को लेकर दूसरा बड़ा झटका

पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश को दूसरा बड़ा झटका लगा। मेहदी हसन के बाद लिटन दास भी आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए। लिटन ने महज 13 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 16 रन बनाकर आउट हो गए। उनको शाहीन शाह अफरीदी ने आउट किया।
SEPT 06, 2023 15:12 IST

PAK vs BAN Live Cricket Score: लिटन के बल्ले से निकला पहला चौका

पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करने आए लिटन दास के बल्ले से पहला चौका लगा। इसके साथ ही बांग्लादेश का खाता भी खुला।