क्रिकेट

PAK की हार का कोच ने बॉलर्स पर फोड़ा ठीकराः कहा- प्रेशर बनाने में हमारी गेंदबाजी नाकाम, पर इंडिया में...

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 21, 2023, 04:47 PM IST

​उन्होंने कहा,‘‘हमारी गेंदबाजी में निरंतरता का अभाव है। अगर आपको 19 नवंबर को विश्व कप ट्रॉफी उठानी है तो फिर गेंदबाजों को दोनों छोर से निरंतरता बनाए रखनी होगी।’’

Image

अपनी टीम के प्लेयर्स से बात करते हुए पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम। (फाइल)

Photo : AP

पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने वनडे विश्व कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया से हार के लिए गेंदबाजों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उनकी गेंदबाजी में निरंतरता का अभाव है और वे विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में नाकाम रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शाहीन शाह अफरीदी ने पांच विकेट लेकर अपनी लय हासिल की लेकिन हारिस रऊफ और हसन अली को डेविड वार्नर और मिशेल मार्श ने आसानी से खेला।

मोर्कल ने मैच के बाद कहा,‘‘पिछले दो मैच में हमारी चर्चा का एक विषय गेंदबाजी में साझेदारी निभाना रहा है। मेरा मानना है कि भारत में यह बेहद महत्वपूर्ण होता है। दोनों छोर से दबाव बनाना बहुत जरूरी है और अभी हम ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘हमारी गेंदबाजी में निरंतरता का अभाव है। अगर आपको 19 नवंबर को विश्व कप ट्रॉफी उठानी है तो फिर गेंदबाजों को दोनों छोर से निरंतरता बनाए रखनी होगी।’’

दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने स्वीकार किया कि टीम को तेज गेंदबाज नसीम शाह की कमी खल रही है जो चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं। मोर्कल ने कहा,‘‘नसीम बहुत अच्छा गेंदबाज है और उसके आंकड़े इसका गवाह हैं। वह शुरू में ही शाहीन शाह अफरीदी के साथ अच्छी साझेदारी निभाता रहा है। हमें नसीम की बहुत कमी खल रही है।’’

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article