WTC Points Table: स्लो ओवररेट के कारण पाकिस्तान को भारी नुकसान, WTC Points Table में पहुंचा इस स्थान पर

WTC Points Table: बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को दोहरा झटका लगा है। रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अब स्लो ओवररेट के कारण पाकिस्तान पर पेनल्टी लगा है। इसके चलते टीम डब्ल्यूटीसी पॉइट टेबल में नीचे खिसक आया है।

WTC Points Table: पाकिस्तान रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में 10 विकेट की हार और उसके बाद धीमी ओवर गति की पेनल्टी के कारण विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की तालिका में आठवें स्थान पर खिसक गया है। पाकिस्तान छह मैचों के बाद 16 अंकों और 22.22 के जीत प्रतिशत के साथ आठवें स्थान पर है। वह केवल वेस्टइंडीज से आगे है।

PAK vs BAN, Pakistan Team, Pakistan Cricket Team, Bangaladesh Cricket Team, Pakistan vs Bangladesh, Pakistan vs Bangladesh Updates, PAK vs BAN, PAK vs BAN 1st Test, Babar Azam, Shan Masood, WTC Points Table, WTC Points Table Updates, Cricket News Hindi, Cricket News In Hindi, Sports News in Hindi,

जीत का जश्न मनाते हुए बांग्लादेश टीम के खिलाड़ी। (फोटो- ICC X)

रविवार को समाप्त हुए मैच में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज करने वाला बांग्लादेश 21 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। उसने अब तक अपने पांच में से दो मैच जीते हैं। पाकिस्तान के लिए पहले टेस्ट में धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण स्थिति और अधिक निराशाजनक हो गई है। उसने निर्धारित समय में छह ओवर कम किए और इस कारण छह डब्ल्यूटीसी अंक गंवा दिए।

End of Feed