ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की ये टीम आएगी भारत दौरे पर, जानिए क्या है पूरा मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 1, 2023, 02:20 PM IST

ODI World Cup 2023, IND vs PAK: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। भारत के 10 अलग-अलग शहरों में मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में पाकिस्तान का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को हैदराबाद में क्वालीफायर-1 से होगा। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान की एक सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल भारत दौरे पर आएगी, जो आयोजन स्थलों का निरीक्षण करेगी।

ODI World Cup 2023, IND vs PAK: पाकिस्तान इस साल के आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) वनडे विश्व कप के लिए अपनी टीम को यात्रा मंजूरी देने से पहले आयोजन स्थलों का निरीक्षण करने के लिए एक सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल भारत भेजने की तैयारी कर रहा है। अंतर-प्रांतीय समन्वय (खेल) मंत्रालय के एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि ईद की छुट्टियों के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नये अध्यक्ष के चुने जाने के बाद विदेश और गृह मंत्रालय सहित सरकार तय करेगी कि सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल को भारत कब भेजा जाए।

Pakistan security delegation

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- पाकिस्तान क्रिकेट के ट्विटर से)

इस सूत्र ने कहा, ‘सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल पीसीबी के प्रतिनिधित्व के साथ उन स्थानों का निरीक्षण करने जाएगा जहां विश्व कप के दौरान पाकिस्तान खेलेगा। यह प्रतिनिधिमंडल सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण करेगा।’ उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल 15 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मैच के आयोजन स्थल चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता और अहमदाबाद का दौरा करेगा।

End of Feed