if Rain Wash Out PAK vs CAN Match: अगर बारिश के चलते रद्द हुआ मैच तो क्या वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी पाकिस्तान? जानें समीकरण

What happen if Rain Wash Out PAK vs CAN Match, Pakistan qualification scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम आज कनाडा के खिलाफ करो या मरो के मैच में भिड़ने वाली है। इस मुकाबले से पाकिस्तान की आगे की तकदीर तय होने वाली है। हालांकि अगर इस मैच में बारिश का साया पड़ जाता है तो क्या बाबर सेना बाहर हो जाएगी? आइए जानते हैं।

Pakistan qualification scenario: अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान की टक्कर कनाडा से होने वाली है। यह मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। पाकिस्तान इससे पहले यूएसए और भारत से हार चुकी है। जबकि कनाडा ने शुक्रवार (7 जून) को खेले गए अपने आखिरी मैच में आयरलैंड को 12 रन से हराया था।

pakisannnn

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- ICC)

बाबर आज़म की अगुवाई वाली टीम के लिए कनाडा के खिलाफ मैच जीतना जरूरी है अगर वे T20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना चाहते हैं। पाकिस्तान में जन्मे साद बिन ज़फ़र की अगुवाई वाली टीम के खिलाफ बारिश से धुलने या हारने से मेन इन ग्रीन टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।

End of Feed