मैदान पर अचानक बेहोश होकर गिरा पाकिस्तानी मूल का खिलाड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

Pakistani cricketer died: खेल जगत से एक बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आ रही है। दरअसल पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी जफर जुनैद खान का मैदान पर अचानक बेहोश होने के बाद निधन हो गया है। इसके पीछे की वजह भीषण गर्मी बताई जा रही है। ये घटना एडिलेड में हुई है।

Pakistani cricketer died: एडिलेड में भीषण गर्मी के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच के दौरान पाकिस्तानी मूल के आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जुनैद जफर खान का निधन हो गया।यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना शनिवार को एडिलेड के कॉनकॉर्डिया कॉलेज ओवल में हुई, जहां ओल्ड कॉनकॉर्डियन्स और प्रिंस अल्फ्रेड ओल्ड कॉलेजियन्स के बीच मैच चल रहा था। मैच के दौरान जुनैद जफर खान अचानक मैदान पर गिर पड़े और उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता दी गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

junaid jafar khan

जुनैद जफर (फोटो- X)

शनिवार को एडिलेड में तापमान 40°C से अधिक था, जो खेलने के लिए बेहद खतरनाक स्थिति मानी जाती है। एडिलेड टर्फ क्रिकेट एसोसिएशन के नियमों के अनुसार, 42°C पर मैच रद्द कर दिए जाते हैं, लेकिन 40°C तक मैच खेले जा सकते हैं। इस घटना ने गर्मी के बीच खेलने के खतरों को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

End of Feed