पाकिस्तान सरकार ने PSL 2025 में काम कर रहे सभी भारतीय नागरिकों को 48 घंटे में देश छोड़ने के लिए कहा

Pakistan Government Action on Indians working In PSL 2025: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब पाकिस्तान सरकार ने एक नया फरमान जारी किया है। पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल 2025) की ब्रॉडकास्ट टीम में काम कर रहे सभी भारतीय नागरिकों को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने का निर्देश दिया है।

Pakistan Government Action On Indians Working In PSL 2025: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर कायराना हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इसी बीच पाकिस्तान सरकार ने एक नया फरमान जारी कर दिया है कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल 2025) क्रिकेट टूर्नामेंट में जो भी भारतीय नागरिक किसी भी रूप में (आमतौर पर ब्रॉडकास्ट टीम) काम कर रहा हो वो 48 घंटे के अंदर पाकिस्तान छोड़कर जाए।

Pakistan government directs Indians working in PSL 2025 to leave country

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (Instagram)

गौरतलब है कि एक तरफ जहां भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जारी है, वहीं पाकिस्तान में भी पीएसएल 2025 चल रहा जहां पाकिस्तान और कई देशों के खिलाड़ी खेल रहे हैं। इस लीग में भारत को कोई खिलाड़ी नहीं खेलता। अब भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते मौजूदा तनाव के बीच पाकिस्तान हर पल कुछ ना कुछ नया कदम उठा रहा है और उसकी सरकार का ताजा निर्देश पीएसएल से जुड़े भारतीय नागरिकों के लिए है, कि जो भारतीय पीएसएल की ब्रॉडकास्ट टीम का हिस्सा हो वो अगले 48 घंटे में उनके देश से चले जाएं।

End of Feed