पाकिस्तान के कप्तान बाबर को है उम्मीद, अफगानिस्तान के खिलाफ जीत से एशिया कप में मदद

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 27, 2023, 04:52 PM IST

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को भरोसा है कि अफगानिस्तान के खिलाफ 3-0 से मिली जीत, टीम को एशिया कप में फायदा पहुंचाएगी। पाकिस्तान ने बाबर आजम की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप करने के बाद रैंकिंग में भी छलांग लगाई है। ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर अब टीम नंबर वन बन गई है।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का मानना है कि अफगानिस्तान के खिलाफ एक दिवसीय श्रृंखला में 3-0 से मिली एकतरफा जीत टीम को प्रेरित करने के साथ बुधवार से शुरू हो रहे एशिया कप से पहले जरूरी लय प्रदान करेगी। एशिया कप का आयोजन 30 अगस्त से श्रीलंका और पाकिस्तान में होगा।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

बाबर आजम (साभार-PCB)

एशिया कप से पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए एकदिवसीय श्रृंखला में 3-0 से सूपड़ा साफ किया।

End of Feed