PAK vs ZIM 2nd ODI Pitch Report: पाकिस्तान-जिम्बाब्वे दूसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

PAK vs ZIM 2nd ODI Pitch Report In Hindi: आज (26 November 2024) मेजबान जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज में दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में होगा। इससे पहले सीरीज के पहले वनडे मैच में जिम्बाब्वे की टीम ने पाकिस्तान को मात देकर बड़ा उलटफेर किया था। आज जिम्बाब्वे जीती तो वो सीरीज अपने कब्जे में कर सकती है। अब यहां जानिए पाकिस्तान-जिम्बाब्वे दूसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट और मैदान के आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान-जिम्बाब्वे वनडे सीरीज 2024
  • पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच आज दूसरा वनडे मैच
  • जिम्बाब्वे के बुलावायो में खेला जाएगा दूसरा वनडे मुकाबला

PAK vs ZIM 2nd ODI Pitch Report In Hindi Today Match: तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में आज पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। सीरीज के पहले वनडे मैच में मेजबान जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने सभी को चौंकाते हुए पाकिस्तानी टीम को 80 रनों से हराकर उलटफेर कर दिया था। जबकि पाकिस्तानी टीम हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को उसी की जमीन पर वनडे सीरीज में शिकस्त देकर आई है। इस हार के बाद पाकिस्तानी टीम पर फिर सवाल उठने लगे हैं। अब दूसरे वनडे में अगर उन्हें हार मिली तो वो जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज गंवा देंगे जो विश्व क्रिकेट में उनके आलोचकों को बड़ा मौका दे देगा सवाल उठाने का। दूसरा वनडे मैच भी बुलावायो (Bulawayo) में आयोजित होगा। ये मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस 12:30 बजे होगा। मेजबान जिम्बाब्वे वनडे टीम की अगुवाई क्रेग एर्विन (Craig Ervine) कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तानी टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के हाथों में है।

PAK vs ZIM 2nd ODI Pitch Report Today Match

पाकिस्तान-जिम्बाब्वे दूसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

दूसरे वनडे मैच से पहले जान लेते हैं कि वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच आज तक हुए मुकाबलों के आंकड़े क्या कहते हैं। दोनों टीमों के बीच इस 50 ओवर फॉर्मेट में 63 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 54 मैच जीते हैं। वहीं जिम्बाब्वे की टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 6 मैचों में ही जीत मिली है जिसमें मौजूदा सीरीज का पहला मुकाबला भी शामिल है। इनके बीच 2 वनडे मैच बेनतीजा रहे, जबकि एक मैच टाई रहा था। जिम्बाब्वे में हुए इन दोनों टीमों के बीच वनडे मैचों के आंकड़ों की बात करें तो अब तक यहां 24 बार ये दोनों टीमें टकरा चुकी हैं जिसमें 4 मुकाबले जिम्बाब्वे ने जीते हैं और 19 मैचों में पाकिस्तानी टीम विजयी साबित हुई है। आज होने वाले दूसरे वनडे मैच में स्थानीय फैंस की उम्मीदें जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा (Sikandar Raza) से सबसे ज्यादा रहेंगी जो पिछले वनडे में मैन ऑफ द मैच रहे थे। वहीं, उनके अलावा रिचर्ड एनगरावा (Richard Ngarava) और तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarabani) से भी उम्मीदें रहेंगी कि वो अपनी टीम को ये मैच और सीरीज जिताएं। उधर, पाकिस्तानी टीम के फैंस की नजरें ओपनर सइम अय्यूब (Saim Ayub), सलमान आगा (Salman Agha) और फैसल अकरम (Faisal Akram) पर टिकी होंगी।

End of Feed