PAK vs ZIM 1st ODI Pitch Report: पाकिस्तान-जिम्बाब्वे पहले वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

PAK vs ZIM 1st ODI Pitch Report In Hindi: आज (24 November 2024) पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का आगाज होगा। पाकिस्तानी टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर है। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुलावायो में खेला जाएगा। इस सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज भी होनी है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने हाल में ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज जीती है इसलिए उनके हौसले बुलंद होंगे। यहां हम जानेंगे पाकिस्तान-जिम्बाब्वे पहले वनडे मैच की पिच रिपोर्ट और कुछ अहम आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे वनडे सीरीज 2024
  • पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच पहला वनडे मैच आज
  • सीरीज का पहला मुकाबला बुलावायो में खेला जाएगा

PAK vs ZIM 1st ODI Pitch Report In Hindi Today Match: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अब ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद जिम्बाब्वे पहुंची है। जिम्बाब्वे में पाकिस्तानी टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज से शुरुआत करेगी, जिसका पहला मुकाबला आज खेला जाना है। सीरीज का पहला मैच बुलावायो (Bulawayo) में खेला जाएगा। पाकिस्तानी टीम ने इससे पहले अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को वनडे सीरीज में 2-1 से शिकस्त दी थी, अब वो जिम्बाब्वे को हराकर वनडे रैंकिंग में अपनी स्थिति को और बेहतर बनाने का प्रयास करेगी। वनडे सीरीज में पाकिस्तान के कप्तान होंगे मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) और जिम्बाब्वे वनडे टीम की कमान क्रेग एर्विन (Craig Ervine) के हाथों में होगी। पहला वनडे मैच आज भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा। टॉस 12:30 बजे होगा।

PAK vs ZIM 1st ODI Pitch Report Today Match

पाकिस्तान-जिम्बाब्वे पहले वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

पाकिस्तान और मेजबान जिम्बाब्वे के बीच आज से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले आइए आपको बताते हैं कि 50 ओवर प्रारूप में इन दोनों टीमों का आमने-सामने का रिकॉर्ड कैसा रहा है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक 62 वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें पाकिस्तान का पलड़ा जबरदस्त भारी रहा है। पाकिस्तान ने 54 बार जिम्बाब्वे को शिकस्त दी है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम आज तक सिर्फ 5 वनडे मैचों में पाकिस्तान को हरा पाई है। वहीं दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला था और 1 मैच टाई भी रह चुका है। अगर जिम्बाब्वे की जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच हुए वनडे मैचों के आंकड़े देखें तो अब तक यहां 23 बार ये दोनों टीमें आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें 19 बार पाकिस्तान ने मेजबान टीम को पस्त किया, वहीं जिम्बाब्वे अपने घर में खेलते हुए भी सिर्फ 3 वनडे मैचों में पाकिस्तान को हराने में सफल हुई।

End of Feed