PAK vs SL 3rd ODI Match Highlights: पाकिस्तान ने किया श्रीलंका का तीन मैच की वनडे सीरीज में किया सूपड़ा साफ, कौन बना प्लेयर ऑफ द सीरीज?

पाकिस्तान ने श्रीलंका को तीन मैच की वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में 6 विकेट से मात देकर सीरीज में उनका सूपड़ा साफ कर दिया है। ऐसा रहा तीसरे और आखिरी वनडे का हाल?

रावलपिंडी:मेजबान पाकिस्तान तीन मैच की वनडे सीरीज में श्रीलंका सूपड़ा 3-0 से साफ कर दिया है। रविवार को रावलपिंडी में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 45.2 ओवर में 211 रन पर सिमट गई। इसके बाद जीत के लिए मिले 212 रन के लक्ष्य को पाकिस्तान ने 44.4 ओवर में 6 विकेट रहते हासिल कर लिया। मोहम्मद वसीम को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 47 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने तीन मैच में 9 विकेट अपने नाम किए।

Pakistan Cricket team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

211 रन पर सिमटी श्रीलंका की टीम

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरुआत में बेहतर रही, पथुम निसंका और कमिंदु मेंडिस ने पहले विकेट के लिए 55 रन की अर्धशतकीय साझेदारी की। पहला विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए। सदीरा समरविक्रमा ने 48 रन की पारी खेली। वहीं वनडे डेब्यू करने वाले पवन रत्नायके ने 32 रन की पारी खेलकर टीम को 200 रन के पार पहुंचाया। मोहम्मद वसीम जूनियर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए, जबकि हरीस रऊफ और फैज़ल अकरम ने 2-2 विकेट अपनी झोली में डाले। श्रीलंका की पूरी टीम 45.2 ओवर में 211 रन पर सिमट गई।

End of Feed