PAK vs NZ Highlights: न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीता मुकाबला, सीरीज पर किया 4-1 से कब्जा
PAK vs NZ Highlights: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला वेलिंगटन के स्काय स्टेडियम (Sky Stadium pitch report) में खेला गया। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट के अंतर से मात देकर सीरीज में 4-1 के अंतर से कब्जा कर लिया। ऐसा रहा पांचवें मैच के पल पल का हाल।
PAK vs NZ Highlights: न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीता मुकाबला, सीरीज पर किया 4-1 से कब्जा
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5वें और आखिरी टी20 मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के सामने 129 रन का लक्ष्य रखा। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते गुए कप्तान सलमान आगा के 51 और शादाब खान के 28 रन की पारी के दम पर 9 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज न्यूजीलैंड गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाया। शादाब खान और सलमान आगा ने छठे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। न्यूजीलैंड की ओर से जिमी निशम ने 5 और जैकब डफी ने 2 विकेट चटकाए।
पाकिस्तान की टीम पहले ही सीरीज गंवा चुकी है। तीसरे मुकाबले को छोड़कर उसका प्रदर्शन खराब रहा है। तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने हसन नवाज के शतक की बदौलत 205 रनों का लक्ष्य केवल 1 विकेट खोकर हासिल किया था। पाकिस्तान की टीम पहले गेम में 91 रन पर जबकि दूसरे और चौथे टी20 मैच में क्रमशः 135 और 104 रन ही बना पाई थी। 5वें और अंतिम मुकाबले में मेन इन ग्रीन जीत के साथ अंत करना चाहेगी। टी20 सीरीज के बाद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज भी होना है जिसकी शुरुआत 29 मार्च से होने जा रही है।
PAK Vs NZ T20 Wellington Pitch Report Today Match: वेलिंगटन के स्काय स्टेडियम (Sky Stadium) में आज का मैच हो रहा है। इस मैदान की पिच की बात करें तो यहां पर बल्लेबाजों के साथ-साथ तेज गेंदबाजों और खासतौर पर स्पिनरों को भी खूब मदद मिलती देखी गई है। यहां पर अब तक 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं जिसमें 7 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 9 टी20 मैचों में जीत हासिल हुई है।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन) PAK Vs NZ T20 Today Match: मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज, सलमान आगा (कप्तान), ओमैर यूसुफ, उस्मान खान, शादाब खान, अब्दुल समद, जहांदाद खान, हारिस रऊफ, सुफियान मुकीम, मोहम्मद अली
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन) PAK Vs NZ T20 Today Match: टिम सीफर्ट, फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ईश सोढ़ी, जैकब डफी, बेन सीयर्स, विलियम ओ'रूर्के
पाकिस्तान टीम: मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज, सलमान आगा (कप्तान), इरफान खान, शादाब खान, खुशदिल शाह, अब्दुल समद, अब्बास अफरीदी, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, उस्मान खान, मोहम्मद अली, सुफियान मुकीम, जहांदाद खान, ओमैर यूसुफ
न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट, फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, विलियम ओ'रूर्के, काइल जैमीसन, बेन सियर्स, टिम रॉबिन्सन
PAK vs NZ Live Score: 8 विकेट से जीता न्यूजीलैंड
PAK vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड के 100 रन पूरे
PAK vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड के 50 रन पूरे
PAK vs NZ Live Score: पाकिस्तान ने बनाए 128 रन
PAK vs NZ Live Score: आखिरी 5 ओवर का खेल बाकी
PAK vs NZ Live Score: 25 रन के स्कोर पर लगा तीसरा झटका
PAK vs NZ Live Score: सस्ते में आउट हुए शतकवीर नवाज
PAK vs NZ Live Score: आज के मैच में पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
PAK vs NZ Live Score: आज के मैच में न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
PAK vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस
PAK vs NZ Live Score: पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है
पाकिस्तान टीम: मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज, सलमान आगा (कप्तान), इरफान खान, शादाब खान, खुशदिल शाह, अब्दुल समद, अब्बास अफरीदी, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, उस्मान खान, मोहम्मद अली, सुफियान मुकीम, जहांदाद खान, ओमैर यूसुफ
PAK vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की टीम इस प्रकार है
न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट, फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, विलियम ओ'रूर्के, काइल जैमीसन, बेन सियर्स, टिम रॉबिन्सन
PAK vs NZ Live Score: कब और कहां देखें पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 5वां मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी पर देख सकते हैं, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं।
PAK vs NZ Live Score: कब और कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का 5वां मुकाबला भारतीय समयनुसार सुबह 11.45 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले 11.15 बजे होगा।
PAK vs NZ Live Score: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला बुधवार को वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा।
