PAK vs AUS 2nd ODI Live Streaming: दांव पर सीरीज, जानें कब और कहां देखें पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग

PAK vs AUS 2nd ODI Live Streaming (02 June 2026) : पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में पाकिस्तान की टीम 1-0 से आगे है और उसके पास सीरीज जीतने का मौका है।

PAK vs AUS 2nd ODI Live Streaming Channel in India: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। पहला मुकाबला जीतकर पाकिस्तान फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है और उसके पास सीरीज कब्जे में करने का सुनहरा मौका है, वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के पास इसे बचाने का यह आखिरी मौका है। पहले वनडे में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया था। उस मुकाबले में डेब्यूटेंट अराफात मिन्हास ने फाइफर लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया था।

PAK vs AUS 2nd ODI Live Streaming

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)

दूसरा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम को उम्मीद होगी कि पिच बदलने के साथ-साथ किस्मत भी बदलेगी। यह मुकाबला पाकिस्तान के साथ-साथ बाबर आजम के लिए खास रहने वाला है। उनके पास वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक जड़ने के मामले में सईद अनवर से आगे निकलने का मौका है। फिलहाल बाबर इस फॉर्मेट में 20 शतक के साथ अनवर की बराबरी पर खड़े हैं। अगर आप बाबर की इस बल्लेबाजी को देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

End of Feed