LIVE

PAK Vs AUS U19 Semi Final Highlights:रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को पटखनी देकर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया

PAK Vs AUS U19 Semi Final Highlights:रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को पटखनी देकर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया

PAK Vs AUS U19 Semi Final Highlights:रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को पटखनी देकर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया

PAK Vs AUS U19 Semi Final Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 1 विकेट से पटखनी देकर अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है। जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया के सामने 180 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में 9 विकेट खोकर 5 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। पाकिस्तान की ओर से अली राजा ने 4 विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से हैरी डिक्सन ने सर्वाधिक 50 रन की पारी खेली, जबकि ओलीवर पीएके ने 49 और टॉम कैंपवेल ने 25 रन की पारी खेली।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा। पाकिस्तान की ओर से अजान अवैश और अराफात मन्हास ने 52-52 रन की पारी खेली। दोनों ने छठे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से टॉम स्ट्रैकर ने 6 विकेट चटकाए।

ऑस्ट्रेलिया U19 (प्लेइंग XI): हैरी डिक्सन, सैम कोन्स्टास, ह्यू वेइबगेन (कप्तान), हरजस सिंह, रयान हिक्स (विकेटकीपर), टॉम कैंपबेल, ओलिवर पीक, राफ मैकमिलन, टॉम स्ट्राकर, महली बियर्डमैन, कैलम विडलर

पाकिस्तान U19 (प्लेइंग XI): शमील हुसैन, शाहज़ेब खान, अज़ान अवैस, साद बेग (w/c), अहमद हसन, हारून अरशद, अराफात मिन्हास, नवीद अहमद खान, उबैद शाह, मोहम्मद जीशान, अली रजा

Watch Pakistan Vs Australia U19 Semi Final Live Streaming Online Here

FEB 08, 2024 21:19 IST

PAK vs AUS U19 LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया ने दी पाकिस्तान को पटखनी

ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका सामना रविवार को भारतीय युवा ब्रिगेड से होगा।
FEB 08, 2024 20:51 IST

PAK vs AUS U19 LIVE Score: रोमांचक मोड़ पर मैच

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। पाकिस्तान को जीत के लिए 2 विकेट लेने हैं तो ऑस्ट्रेलिया के सामने 16 रन बनाने की चुनौती है।
FEB 08, 2024 18:41 IST

PAK vs AUS U19 LIVE Score: पाकिस्तान ने की वापसी

पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़ने वाली ऑस्ट्रेलिया ने बैक टू बैक 3 विकेट खो दिए हैं। पाकिस्तान ने मैच में वापसी कर ली है।
FEB 08, 2024 18:34 IST

PAK vs AUS U19 LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका

ऑस्ट्रेलिया ने एक के बाद एक दो विकेट खो दिए हैं। 46 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा चुकी ऑस्ट्रेलिया को अब यहां से पार्टनरशिप करनी होगी, वहीं पाकिस्तान ने मैच में वापसी कर ली है।
FEB 08, 2024 18:03 IST

PAK vs AUS U19 LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया की अच्छी शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया ने 180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के 23 रन बना लिए हैं। हैरी डिक्सन और सैम कोंटास बल्लेबाजी कर रहे हैं।
FEB 08, 2024 17:03 IST

PAK vs AUS U19 LIVE Score: पाकिस्तान 179 रन पर ऑलआउट

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा। पाकिस्तान की ओर से मन्हास और अवैश ने 52-52 रन की पारी खेली।
FEB 08, 2024 16:40 IST

PAK vs AUS U19 LIVE Score: पाकिस्तान को लगा 7वां झटका

पाकिस्तान को 7वां झटका लगा है। अराफात मन्हास 52 रन बनाकर आउट हुए। 4 ओवर का खेल अब भी बाकी है।
FEB 08, 2024 16:13 IST

PAK vs AUS U19 LIVE Score: अराफात और अवैश के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

अराफात और अवैश ने छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। अवैश 51 और मन्हास 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 08, 2024 16:03 IST

PAK vs AUS U19 LIVE Score: अराफात मिन्हास की अच्छी बल्लेबाजी

अराफात मिन्हास तेजी से रन बना रहे हैं और अवैश के साथ उनकी अर्धशतकीय साझेदारी पूरी होने वाली है। 37वें ओवर में टीम 122 रन बना चुकी है। अवैश 46 और अराफात 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 08, 2024 15:52 IST

PAK vs AUS U19 LIVE Score: पाकिस्तान के 100 रन पूरे

33 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर पाकिस्तान ने 100 रन पूरे कर लिए हैं। अजान अवैश 38 रन बनाकर एक छोर से डंटे हैं। पाकिस्तान को फाइटिंग टोटल बनाने के लिए अवैश को अंत तक खेलना होगा। पाकिस्तान के पास तगड़ी गेंदबाजी है और ऑस्ट्रेलिया के लिए लक्ष्य का पीछा करना आसान बिल्कुल नहीं होगा।
FEB 08, 2024 15:24 IST

PAK vs AUS U19 LIVE Score: संभलने की कोशिश में पाकिस्तान

53 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवाने वाली पाकिस्तान की टीम संभलने की कोशिश में है। हारून और अजान ने 5वें विकेट के लिए 25 रन जोड़ लिए हैं।
FEB 08, 2024 15:00 IST

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया U19 लाइव स्कोर: पाकिस्तान को लगा चौथा झटका

पाकिस्तान के विकेट गिरने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। उसने 53 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट खो दिया है।
FEB 08, 2024 14:43 IST

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया U19 लाइव स्कोर: पाकिस्तान ने तीसरा विकेट खो दिया

पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 50 रन के भीतर 3 विकेट गंवा दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से टॉम स्ट्रैकर ने झटके हैं 2 विकेट।
FEB 08, 2024 14:23 IST

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया U19 लाइव स्कोर: पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका

पाकिस्तान ने अपना दूसरा विकेट भी खो दिया है। शाहजेब खान 30 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 11 ओवर में पाकिस्तान ने 31 रन बना लिए हैं।
FEB 08, 2024 14:10 IST

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया U19 लाइव स्कोर: पाकिस्तान को पहला झटका

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पहला झटका लगा है। ओपनर शमिल हुसैन आउट हो गए हैं।
FEB 08, 2024 13:39 IST

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया U19 लाइव स्कोर: पाकिस्तान की अच्छी शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही है पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की है। पाकिस्तान की ओर से शेमिल हुसैन और शाहजेब खान ने बल्लेबाजी की शुरुआत की है। 2 ओवर में हिना किसी नुकसान के उसने 4 रन बना लिए हैं।
FEB 08, 2024 13:37 IST

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया U19 लाइव स्कोर: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया U19 (प्लेइंग XI): हैरी डिक्सन, सैम कोन्स्टास, ह्यू वेइबगेन (कप्तान), हरजस सिंह, रयान हिक्स (विकेटकीपर), टॉम कैंपबेल, ओलिवर पीक, राफ मैकमिलन, टॉम स्ट्राकर, महली बियर्डमैन, कैलम विडलर
FEB 08, 2024 13:37 IST

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया U19 लाइव स्कोर: पाकिस्तान की प्लेइंग 11

पाकिस्तान U19 (प्लेइंग XI): शमील हुसैन, शाहज़ेब खान, अज़ान अवैस, साद बेग (w/c), अहमद हसन, हारून अरशद, अराफात मिन्हास, नवीद अहमद खान, उबैद शाह, मोहम्मद जीशान, अली रजा
FEB 08, 2024 13:05 IST

PAK vs AUS U19 Semi Final LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पाकिस्तान के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
FEB 08, 2024 12:49 IST

PAK vs AUS U19 Semi Final LIVE Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप में टॉस थोड़ी देर में होने वाला है।