क्रिकेट

PAK vs AUS: बाबर ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का दोषी, कहा- 'मैसेज सिंपल था कि..'

Babar Azam on Pakistan defeat: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टीम की फील्डिंग पर सवाल खड़े किए हैं।

Image

बाबर आजम

Photo : AP

Babar Azam on Pakistan defeat: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में शुक्रवार को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला गया। मैच में पाकिस्तान की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। कंगारुओं की टीम शुरुआत से ही हावी रही और पाकिस्तान के सामने 368 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में विपक्षी टीम केवल 305 रन ही बना सकी। हार के बाद कप्तान बाबर आजम ने फील्डिंग को भी इसके लिए दोषी ठहराया।

पाकिस्तानी कप्तान ने हार के लिए पाकिस्तान की खराब फील्डिंग को जिम्मेदार ठहराया। पूरे मैच में टीम ने कई मौके गंवाए। जिसमें सबसे बड़ा पल 10वें ओवर में आया जब शाहीन अफरीदी ने अपनी गेंद से डेविड वॉर्नर को चकमा दे दिया। बॉल सीधे फील्डर उसामा मीर की ओर जा रही थी लेकिन उन्होंने बेहद आसान कैच छोड़ दिया।

गलती की गुंजाइश बेहद कम है- बाबर आजम

मैच के बाद कप्तान बाबर आजम ने कहा कि - “हम गेंद के साथ अच्छे प्रदर्शन में नहीं थे। और अगर आप वार्नर जैसे किसी का कैच छोड़ देंगे तो वह आपको नहीं छोड़ेंगे। यह एक बड़ा स्कोरिंग ग्राउंड है, गलती की गुंजाइश बहुत कम है। जिस तरह से हमने आखिरी कुछ ओवरों में इसे वापस खींचा, उसका पूरा श्रेय तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को है।'

मैसेज एकदम सिंपल था- बाबर

पाकिस्तानी कप्तान ने आगे टीम की स्ट्रेटजी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 'मैसेज एकदम सिंपल था, हम ये कर सकते हैं, हमनें ये पहले भी किया है। दूसरी पारी में बॉल सही तरीके से बल्ले पर आ रही थी, हालांकि हम पार्टनर्शिप बनाने में नाकामयाब रहे। हमें पहले 10 ओवर में और बेहतर होने की जरूरत है।'

बाबर आजम बल्ले से सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले कप्तानों में से एक रहे हैं, उनका औसत केवल 20.75 है, हालांकि वह दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। वे कंगारुओं के खिलाफ भी केवल 18 रनों पर आउट हो गए। पाकिस्तान को अगला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। ऐसे में टीम चाहेगी की कप्तान इसमें बल्ले से भी योगदान दें।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article