आईपीएल के स्थगित होने के बाद भारत से रवाना हुए ये विदेशी खिलाड़ी

आईपीएल के स्थगित होने के बाद विदेशी खिलाड़ियों के भारत छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत आरसीबी के खिलाड़ियों के साथ हुई है। आरसीबी ने बयान में कहा हम बीसीसीआई, स्थानीय अधिकारियों और पुलिस के सहयोग के लिये शुक्रगुजार हैं।’’ लखनऊ सुपर जाइंट्स के एक अधिकारी ने भी बताया कि उसके कुछ विदेशी खिलाड़ी शनिवार को चले गए हैं जबकि कुछ अभी भारत में ही रूकेंगे।

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण आईपीएल एक हफ्ते के लिये स्थगित होने के बाद टीमों के अधिकांश विदेशी खिलाड़ी शनिवार को अपने अपने देश लौट गए। जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी के बाद धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार का मैच बीच में ही रद्द होने के एक दिन बाद आईपीएल भी स्थगित कर दिया गया था। टूर्नामेंट स्थगित होने के बाद से खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ अपने अपने शहर लौटने लगे जबकि कई विदेशी खिलाड़ी भी लौट रहे हैं।

overseas Player RCB

आरसीबी के विदेशी खिलाड़ी (साभार-X)

आरसीबी के विदेशी खिलाड़ियों में टिम डेविड, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, फिल साल्ट , जोश हेजलवुड, लुंगी एंगिडि और नुवान तुषारा हैं । विदेशी सहयोगी स्टाफ में मुख्य कोच एंडी फ्लावर, गेंदबाजी कोच एडम गिफिथ, क्रिकेट परिचालन निदेशक मो बोबाट, टीम फिजियो इवान स्पीचली और विशेषज्ञ फ्रेडी विल्डे शामिल हैं।

End of Feed