यूएई के खिलाफ हार के बावजूद ओमान ने वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2027 के लिए क्वालीफाई कर लिया। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 प्रतियोगिता के अपने अंतिम मैच में ओमान को 42 रन से हार का सामना करना पड़ा। हार के बावजूद ओमान 33 प्वाइंट्स के साथ नामीबिया के बराबरी पर रहा, और बेहतर नेट रन रेट के आधार पर 10 टीमों के ग्लोबल क्वालीफायर में पहुंच गया। क्रिकइन्फो के अनुसार, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के साथ 2027 वर्ल्ड कप के को-होस्ट में से एक, नामीबिया को टूर्नामेंट में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए क्वालीफायर प्लेऑफ में हिस्सा लेना होगा।
ओमान टीम (साभार-ANI)
जीत के लिए 227 रन का पीछा करते हुए ओमान ने 28 रन के स्कोर पर ही अपने टॉप थ्री बल्लेबाज को खो दिया। टीम शुरुआती झटकों से कभी उबर नहीं पाया, और आखिर में 9 विकेट पर 184 रन ही बना पाया। मुजीबुर अली ने सबसे ज़्यादा 65 रन बनाए। इससे पहले, UAE ने बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 226 रन बनाए। कैप्टन राहुल चोपड़ा और अदीब उस्मानी ने 47-47 रन बनाए, जबकि बासिल हमीद ने 43 रन दिए। ओमान के लेफ्ट-आर्म स्पिनर शकील अहमद ने 3/42 के फिगर के साथ सबसे अच्छा स्पेल डाला।
ओमान ने अपने लीग 2 कैंपेन के मुश्किल अंत के बावजूद क्वालिफिकेशन हासिल किया है, जिसमें वे अपने पिछले सात मैच हार चुके हैं। वे यूनाइटेड स्टेट्स, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के साथ उन चार टीमों में शामिल हो गए हैं जिन्हें इस कॉम्पिटिशन के जरिए ग्लोबल क्वालीफायर में डायरेक्ट एंट्री की है। नामीबिया, कनाडा, नेपाल और UAE अब आठ टीमों के क्वालीफायर प्लेऑफ में खेलेंगे, जिसमें वर्ल्ड कप चैलेंज लीग A से जर्सी और कुवैत, और चैलेंज लीग B से इटली और युगांडा भी शामिल होंगे।
क्वालीफायर प्लेऑफ टीमों को ग्लोबल क्वालिफायर में आगे बढ़ने का आखिरी मौका देगा, जिसमें चार जगहें खाली होंगी। 10 टीमों के इस ग्लोबल क्वालीफायर से
2027 वर्ल्ड कप के आखिरी चार जगहों का फैसला होगा। ग्लोबल क्वालिफायर के विनर को वर्ल्ड कप ग्रुप स्टेज में डायरेक्ट एंट्री भी मिलेगी, जबकि दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर आने वाली टीमें सुपर सीरीज में एंट्री करेंगी।
2027 वनडे वर्ल्ड कप तीन देशों, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाना है। इस बार वर्ल्ड कप 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक होगा। 14 टीमों के इस टूर्नामेंट में 12 अलग-अलग वेन्यू पर कुल 57 मैच खेले जाएंगे।
