LIVE

World Cup 2023: आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत के साथ होगा वनडे विश्व कप का आगाज

World Cup 2023: आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत के साथ होगा वनडे विश्व कप का आगाज

World Cup 2023: आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत के साथ होगा वनडे विश्व कप का आगाज

World Cup 2023 Date and Time, Performers, Schedule with Venue, Teams: क्रिकेट के महाकुंभ यानी वनडे वर्ल्ड कप की घड़ी आ चुकी है। भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर.2023 को यानी आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ओपनिंग मैच खेला जाएगा। लेकिन इस मुकाबले से एक दिन पहले सभी टीमों के कप्तानी दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में मिले और विश्व विजय का अपना-अपना दावा पेश किया। जानिए विश्व कप के पहले मुकाबले से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स।

OCT 05, 2023 00:37 IST

ENG vs NZ, World Cup 2023 LIVE UPDATES: दोनों टीमें हैं चोटों से परेशान

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दोनों टीमें के कुछ अहम खिलाड़ी चोट की वजह से उद्घाटन मुकाबले में उपलब्ध नहीं होंगे। न्यूजीलैंड को केन विलियमसन और टिम साउदी की सेवाएं नहीं मिलेंगी। वहीं बेन स्टोक्स कूल्हे में चोट की वजह से इस मुकाबले में शायद ही शिरकत करें।
OCT 05, 2023 00:34 IST

ENG vs NZ, World Cup 2023 LIVE UPDATES: दोपहर दो बजे शुरू होगा मुकाबला

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 का उद्धाटन मुकाबला दोपहर दो बजे से शुरू होगा। टॉस मैच के आगाज से आधा घंटे पहले होगा।
OCT 05, 2023 00:32 IST

आज होगा विश्व कप 2023 का आगाज

आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत के साथ विश्व कप 2023 का आगाज होने जा रहा है।
OCT 04, 2023 15:51 IST

विश्व कप को लेकर हैं उत्साहित, इसबार होंगी अलग चुनौतियां: विलियम्सन

पिछली बार फाइनल में हार का सामना करने वाले कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने कहा है, हम एक बार फिर इस टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं। पिछले बार की हमारे पास कई सुखद यादे हैं। इस बार टूर्नामेंट पिछली बार से अगल होगा। नई चुनौतियों के लिए हम तैयार हैं और टूर्नामेंट को लेकर उत्साहित हैं।
OCT 04, 2023 15:48 IST

भारत में चरम पर है विश्व कप को लेकर उत्साह: रोहित

भारत में हर कोई विश्व कप को लेकर बेहद उस्ताहित है। हालिया सीरीज से एक महीने पहले हम भारत में जहां कहीं भी यात्रा कर रहे थे हर किसी की जबान पर विश्व कप का ही नाम था और यही चर्चा थी। भारत में यह आम बात है कि जब भी कोई बड़ा टूर्नामेंट होता है तो उसकी चर्चा हर जगह होती है और उत्साह चरम पर होता है। 12 साल बाद भारत में विश्व कप का आयोजन हो रहा है इसलिए इस बार उत्साह ज्यादा है।
OCT 04, 2023 15:42 IST

पाकिस्तान जैसी हैं भारत की परिस्थितियां, बस ये है बड़ा अंतर

आईपीएल में खेलने का बाकी टीमों के खिलाड़ियों को अनुभव है। क्या पाकिस्तानी टीम पर इसका दबाव होगा? इसके जवाब में बाबर ने कहा, ऐसा कोई दबाव नहीं है। यहां की परिस्थितियां पाकिस्तान और एशिया जैसी हैं। एक सप्ताह हमें यहां हो गया है। ज्यादा अंतर नहीं है परिस्थितियों में। यहां बाउंड्री छोटी हैं गेंदबाज के पास गलती करने की गुंजाइश नहीं है। अगर गेंद स्टंप से इधर उधर होती है तो उसे बल्लेबाज यूटिलाइज कर सकते हैं। यहां रन ज्यादा बनेंगे और आपको उसी हिसाब से खेलना होगा। लेकिन हम कोशिश करेंगे कि उस दिन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।
OCT 04, 2023 15:35 IST

क्या यह है रोहित के करियर का सबसे बड़ा चैलेंज?

क्या यह आपके करियर का सबसे बड़ा चैलेंज है। तो इसके जवाब में रोहित शर्मा ने कहा कि ये बात पूरी टीम समझती है कि घरेलू टीम होने की क्या अहमियत है। हमारी कोशिश सबकुछ भुलाकर एक टीम के रूप में क्या करना है उसपर है। अपेक्षाओं से परेशान ना हों वो हमेशा रहेंगी। उनसे परेशान न हों। हम किसके खिलाफ खेल रहे हैं उसके अलावा बाहर क्या हो रहा है इसपर ध्यान न दें। अब हमारा ध्यान एक जुट होकर एक टीम के रूप में अपनी योजनाओं पर अमल करने पर है।
OCT 04, 2023 15:28 IST

ऐसा स्वागत होगा अंदाजा नहीं था: बाबर

बाबर आजम ने कहा कि भारत में उनकी टीम का इतना स्वागत होगा और इतना सम्मान और खातिरदारी होगी उन्होंने कतई नहीं सोचा था।
OCT 04, 2023 15:26 IST

कैसी लगी हैदराबादी बिरयानी?

बाबर आजम ने बताया, हैदराबाद की बिरयानी अच्छी होती है सुना था। यहां आए और खाई और हमें बहुत पसंद आई।
OCT 04, 2023 15:25 IST

अगर हमारे यहां से भी फैन्स आते तो और अच्छा लगता: बाबर

बाबर आजम ने भारत में हो रही मेहमानवाजी की तारीफ करते हुए कहा, जिस तरह हमारी मेहमानवाजी हुई है उससे हम खुश हैं। हम अकेले नहीं हैं लोग हमारा समर्थन कर रहे हैं। हमारी तरफ से फैन्स आते तो और मजा आता। हम चाहेंगे कि हमें हर मैच में सपोर्ट मिला और आशा करता हूं कि आगे के मैचों में भी इसी तरह सपोर्ट मिलेगा।
OCT 04, 2023 15:21 IST

भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए हैं उत्साहित: बाबर

बाबर आजम ने कहा, हम इस मुकाबले के लिए बेहद उत्साहित हैं। हम पहली बार यहां खेल रहे हैं। 14 तारीख के भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले हमारे दो मैच हैं। हम मैच दर मैच तैयारी कर रहे हैं और अपनी योजनाओं को उस दिन अमलीजामा पहनाएंगे। भारत पाकिस्तान मुकाबला हमेशा बड़ा होता है और उस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
OCT 04, 2023 15:18 IST

विश्व कप ऐसे होगा बच्चों के लिए मददगार: पैट कमिंस

जब मैं बच्चा था और बड़ा हो रहा था और टीवी पर क्रिकेट देखता था तो उनके जैसा होना चाहता था और उनके जैसा बनना चाहता था। इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप पूरे जज्बे के साथ खेलें। क्रिकेट के बाहर भी हम ऐसे प्लेटफॉर्म का उपयोग दूसरों की मदद के लिए करें।
OCT 04, 2023 14:57 IST

लगातार तीसरा खिताब जीतने की उम्मीद- बटलर

जोस बटलर लगातार तीसरा बड़ा खिताब जीतना चाहते हैं। टी20 विश्व कप के बाद, वनडे विश्व कप और अब एक और वनडे विश्व कप के लिए वो तैयार हैं।
OCT 04, 2023 14:54 IST

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज की बात की

रोहित ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैच भी खेलना चाहता था लेकिन खेल नहीं सका लेकिन अभी मैं और टीम पूरी तरह से तैयार हैं।
OCT 04, 2023 14:52 IST

कप्तान के रूप में कोई दबाव नहीं- शाकिब

शाकिब अल हसन ने कहा कि कप्तान के रूप में कोई दबाव नहीं है, पहले भी कर चुका हूं।
OCT 04, 2023 14:51 IST

नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स

नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स का पहला मैच पाकिस्तान से है और वो इसके लिए तैयार हैं।
OCT 04, 2023 14:50 IST

2019 विश्व कप विजेता एओन मोर्गन भी बोले

मोर्गन के मुताबिक हर विपरीत परिस्थिति के साथ मौके भी आते हैं। मैं सौभाग्यशाली था कि मुझे ये मौका मिला था। 2015 से 2019 के बीच मैंने दिग्गजों ने जो कुछ सीखा उसको 2019 में अमल किया।
OCT 04, 2023 14:49 IST

बांग्लादेशी कप्तान शाकिब का बयान

पिछले कुछ विश्व कप में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है। हमारी टीम तैयार है और हमारा देश पिछले प्रदर्शन से ज्यादा की उम्मीद कर रहा है।
OCT 04, 2023 14:48 IST

श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका का कप्तान

पिछले कुछ सालों में हम संघर्ष करते दिखे हैं लेकिन इस बार हम लय में हैं और छाप छोड़ना छाएंगे।
OCT 04, 2023 14:47 IST

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का बयान

मैं पिछले ऑस्ट्रेलियाई विश्व कप खिताबी जीतों का श्रेय नहीं ले सकता लेकिन उनसे सीख सकते हैं। जब से मैं देख रहा हूं अपने देश के इतिहास से काफी सीखने को मिला है।