NZ vs WI 2nd Test Highlights: जस्टिन ग्रीव्स और केमार रोच की जोड़ी ने चौथी पारी में खेली 408 गेंदे, वेस्टइंडीज ने ड्रॉ कराया मैच

WI vs NZ 2nd Test Highlights: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच को ड्रॉ करवा लिया है। टीम की तरफ से जस्टिन ग्रीव्स और केमार रोच ने दमदार पारी खेली है। आइए जानते हैं मैच का कैसा हाल रहा।

WI vs NZ 2nd Test Highlights: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम अपने प्रदर्शन से हर बार चौंकाती है और अक्सर याद दिलाती रहती है कि उसका इतिहास कितना गौरवशाली रहा है। क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट को ड्रा कराकर वेस्टइंडीज ने अपने उसी ऐतिहासिक और गौरवशाली इतिहास का फिर से उदाहरण दिया है।

West Indies test team AP

वेस्टइंडीज टेस्ट टीम (फोटो- AP)

जस्टिन ग्रिव्स और केमार रोच ने टेस्ट को ड्रा कराने के लिए जिस संयम और धैर्य के साथ ऐतिहासिक बल्लेबाजी की है, उसे लंबे समय तक याद किया जाएगा और टेस्ट को बचाने के लिए दोनों की साझेदारी को उदाहरण के तौर पर पेश किया जाएगा। ग्रिव्स 202 और रोच 58 बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच 67.5 ओवर में 180 रन की नाबाद साझेदारी हुई। ये ड्रा वेस्टइंडीज के लिए जीत है और जिन परिस्थितियों में आई है वो जीत से भी बड़ी है।

End of Feed