NZ vs SL: केन विलियमसन ने विराट कोहली को पछाड़ा, बन गए टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले 19वें खिलाड़ी

Kane Williamson beat Virat Kohli: न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी केन विलियमसन ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। वे टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले 19वें खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में चेज मास्टर विराट कोहली को मात दे दी है।

Kane Williamson beat Virat Kohli: न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज के लिए गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का दिन अच्छा नहीं रहा।वह एक ही दिन में दो पारियों में 7 और 46 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, यह उनके लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ने के लिए काफी था।

wi

केन विलियमसन (फोटो- AP)

दिन की दूसरी पारी के दौरान, विलियमसन के 37वें रन ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के 8871 रनों के आंकड़े को पार करने में मदद की। पूर्व कीवी कप्तान के नाम अब 102 मैचों में 54.48 की औसत से 8881 रन हैं, जिसमें 35 शतक और 11 अर्द्धशतक शामिल हैं।

End of Feed