NZ vs SA Champions Trophy Semi Final Highlights: दक्षिण अफ्रीका को रौंदकर बाद चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, 25 साल बाद भारत से होगी खिताबी भिड़ंत
NZ vs SA , New Zealand vs South Africa Champions Trophy 2025 Second Semi Final Today Match Highlights in Hindi: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मात देकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। न्यूजीलैंड की भारत के साथ दुबई में 9 मार्च, 2025 को खिताबी भिड़ंत होगी। ऐसा रहा दूसरे सेमीफाइनल मैच के पल-पल का हाल?
NZ vs SA Champions Trophy Semi Final Highlights: दक्षिण अफ्रीका को रौंदकर बाद चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, 25 साल बाद भारत से होगी खिताबी भिड़ंत
न्यूजीलैंड ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 362/6 रन का स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र (108)और केन विलियमसन (102) ने शतकीय पारी खेली। दोनों ने मिलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। अंतिम ओवरों में डेरिल मिचेल ने 37 गेंद में 49 और ग्लेन फिलिप्स ने 49*(27)रन की नाबाद पारी खेली। इसकी मदद से न्यूजीलैंड की टीम 350 रन के पार पहुंचने में सफल रही। दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे सफल गेंदबाज लुंगी नगिडी रहे। उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं दो सफलता कगिसो रबाडा को मिली। एक सफलता वियान मुल्डर को मिली। फाइनल में टीम इंडिया का सामना करने के लिए दक्षिण अफ्रीका को 363 रन का विशाल लक्ष्य मिला था।
ऐसी रही है दोनों टीमों के बीच भिड़ंत
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच वनडे क्रिकेट इतिहास में अबतक कुल 73 मैच खेले गए हैं जिसमें से 42 में दक्षिण अफ्रीका और 26 में न्यूजीलैंड की टीम को जीत मिली है। पांच मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है। चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों का दो बार आमना सामना हुआ है जिसमें से दोनों टीमें एक-एक मैच अपने नाम करने में सफल रही थीं। न्यूट्रल वेन्यू में भी दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है। उसे 13 मैच में जीत मिली है जबकि कीवी टीम 9 मैच अपने नाम करने में सफल रही। हालिया प्रदर्शन को देखें तो न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आयोजित त्रिकोणीय सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी। उसी फॉर्म को मिचेल सेंटनर की कप्तानी वाली टीम बरकरार रखना चाहेगी।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 (New Zealand Playing XI)
विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11 (South Africa Playing XI)
रेयान रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी नगिडीरयान रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
