न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर साउथ अफ्रीका ने किया विजयी आगाज
आज के मैच की प्लेइंग इलेवन-
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), जॉर्डन हरमन, टोनी डी जॉर्जी, रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज (कप्तान), नकोबानी मोकोएना, ओटनील बार्टमैन।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉन्वे, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, निक केली, बेवन जैकब्स, जिमी नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), ज़ाकरी फोक्स, कोल मैककॉन्ची, काइल जैमीसन, बेन सियर्स
साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम-
साउथ अफ्रीका की टीम (South Africa Squad)- टोनी डी जॉर्जी, जेसन स्मिथ, जॉर्डन हरमन, जॉर्ज लिंडे, वियान मुल्डर, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), प्रेनेलन सुब्रायेन, डियान फॉरेस्टर, जेराल्ड कोएट्जे, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज (कप्तान), लुथो सिपाम्ला, रुबिन हरमन, एंडिले सिमलेन, नकोबानी मोकोएना
न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand Squad)- डेवन कॉन्वे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, टॉम लैथम, जिमी नीशम, जोश क्लार्कसन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), बेवन जैकब्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमिसन, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, कोल मैककॉन्ची, डेन क्लीवर, निक केली, बेन सियर्स, कैटेन डी क्लार्क, जेडन लेनोक्स, ज़ाकरी फोक्स।
NZ vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका विजयी आगाज
साउथ अफ्रीका ने कॉनर एस्टरहुइज़न की शानदार 35 रन की पारी के दम पर न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टी20 मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 92 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 16.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने 5 मैच की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।NZ vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका को लगा दूसरा झटका
साउथ अफ्रीका ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। जॉर्जी के बाद अब रुबीन हरमन भी आउट हो गए हैं। साउथ अफ्रीकी टीम 92 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है।NZ vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका को लगा पहला झटका
साउथ अफ्रीका ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है। डी जॉर्जी 8 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं। साउथ अफ्रीका 92 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है।NZ vs SA Live Score:91 रन पर ढेर हुई न्यूजीलैंड
साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम 91 रन पर ढेर हो गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 14.3 ओवर में 91 रन बनाकर आउट हो गई। जिमी नीशम ने सर्वाधिक 26 रन की पारी खेली।NZ vs SA Live Score: कप्तान सैंटनर भी हुए आउट
54 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड ने अपना छठा विकेट गंवा दिया है। कप्तान सैंटनर 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अब न्यूजीलैंड पर 100 रन से भीतर आउट होने का खतरा मंडरा रहा है।NZ vs SA Live Score: 9वें ओवर में न्यूजीलैंड के 50 रन पूरे
न्यूजीलैंड ने 9वें ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। 5 विकेट खोकर टीम मुश्किल में है। फिलहाल जिमी नीशम और कप्तान मिचेल सैंटनर की जोड़ी मैदान पर डंटी हुई है। साउथ अफ्रीका की ओर से जेराल्ड कोएट्जे और बार्टमैन ने 2-2 विकेट चटकाए हैं।NZ vs SA Live Score: 4 विकट खोकर मुश्किल में न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी। 36 रन के स्कोर पर लगा 5वां झटका।NZ vs SA Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉन्वे, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, निक केली, बेवन जैकब्स, जिमी नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), ज़ाकरी फोक्स, कोल मैककॉन्ची, काइल जैमीसन, बेन सियर्सNZ vs SA Live Score: आज के मैच में दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), जॉर्डन हरमन, टोनी डी जॉर्जी, रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज (कप्तान), नकोबानी मोकोएना, ओटनील बार्टमैनNZ vs SA Live Score: केशव महाराज के लिए खास है आज का मैच
केशव महाराज दक्षिण अफ्रीका के लिए 50 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 15वें खिलाड़ी बनने जा रहे हैं, और इस तरह वे मैचों की संख्या के मामले में एल्बी मोर्केल की बराबरी कर लेंगे। इस मैच में वह बतौर कप्तान उतरेंगे।NZ vs SA Live Score: इस मैदान पर पहली बार खेल रही दोनों टीम
माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। न्यूजीलैंड ने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी सिर्फ चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में की है, जिनमें से उसने पहला मैच 2012 में जीता था। न्यूजीलैंड में उनका आखिरी मुकाबला 2017 में हुआ था।NZ vs SA Live Score: कैसा है बे-ओवल का मैदान
बे ओवल कोई ऐसा मैदान नहीं है जहां ज्यादा रन बनते हों। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 180-190 के स्कोर तक पहुंचना चाहेगी। 2024 की शुरुआत से इस मैदान पर खेले गए दस टी20 मैचों में से सिर्फ एक मैच में ही 200 से अधिक का स्कोर बना है, और कुल मिलाकर खेले गए 45 टी20 मैचों में तो केवल सात बार ही ऐसा स्कोर बना है।NZ vs SA Live Score: टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार आमने-सामने न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका
टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम भिड़ने वाली है। 5 मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज बे-ओवल माउंगानुई में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल जबकि न्यूजीलैंड ने फाइनल तक का सफर तय किया था।पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने किया क्रिस्टियानो रोनाल्डो को निलंबित, जानिए क्या पूरा मामला
IND vs WI: होलकर में रिकॉर्ड की दहलीज पर अभिषेक, 33 रन बनाते ही टॉप-6 में हो जाएंगे शामिल
Ranji Trophy, PUN vs ASM: असम के खिलाफ मुकाबले में पंजाब के लिए नहीं खेलेंगे शुभमन गिल, जानिए क्या है वजह
SA vs AUS First Test Day 2 Highlights: मैट रेनशॉ की शानदार शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका पर कसा शिकंजा
राजगीर की खूबसूरत वादियों में खो गए रिंकू सिंह, ग्लास ब्रिज पर खिंचवाई फोटो-सफारी का लिया मजा
© 2026 Times Horizon Private Limited
