who won the toss today, NZ vs PNG, New Zealand vs Papua New Guinea Toss: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज (17 मई 2024) न्यूजीलैंड का सामना पापुआ न्यू गिनी के बीच रोमांचक मुकाबला होगा। यह मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें मौजूदा वर्ल्ड कप के सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी है। ग्रुप स्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अभी तक 3 मैच खेले हैं और टीम को सिर्फ एक मुकाबले में जीत और दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 2 अंक के साथ ग्रुप-सी के पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है। वहीं, पापुआ न्यू गिनी का प्रदर्शन मौजूदा वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं रहा। इस बार उनके बल्लेबाज और गेंदबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। टीम ने 3 मुकाबले खेले और सभी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। टीम 0 अंक के साथ अपने ग्रुप में पांचवें नंबर पर रही। अब न्यूजीलैंड की टीम जीत के साथ मौजूदा वर्ल्ड कप का सफल खत्म करना चाहेगी। वहीं, पापुआ न्यू गिनी की नजर पहली जीत पर है।
त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पापुआ न्यू गिनी पहले बल्लेबाजी करने उतरी। बारिश के कारण तय समय पर टॉस नहीं हो सका। एक घंटे की देरी के बाद रात 8.30 बजे टॉस हुआ।
न्यूजीलैंड और पापुआ न्यू गिनी टॉस टाइम (NZ vs PNG Match Toss Time)
- 08:00 PM
न्यूजीलैंड और पापुआ न्यू गिनी स्टेडियम (NZ vs PNG Match Venue)
- ब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदाद
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 (New Zealand Playing-11)
फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
पापुआ न्यू गिनी की प्लेइंग-11 (Papua New Guinea Playing-11)
टोनी उरा, असद वाला (कप्तान), चार्ल्स अमिनी, सेसे बाउ, हिरी हिरी, चाड सोपर, किपलिन डोरिगा (विकेटकीपर), नॉर्मन वनुआ, एली नाओ, काबुआ मोरिया, सेमो कामिया।
न्यूजीलैंड का स्क्वॉड (New Zealand Squads)
केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी।
पापुआ न्यू गिनी का स्क्वॉड (Papua New Guinea Squads)
असदुल्ला वाला (कप्तान), एली नाओ, चाड सोपर, सीजे अमिनी, हिला वारे, हिरी हिरी, जैक गार्डनर, जॉन कारिको, काबुआ वागी मोरिया, किपलिंग डोरिगा, लेगा सियाका, नॉर्मन वनुआ, सेमा कामेआ, सेसे बाऊ, टोनी उरा।
