NZW vs SCW Highlights: स्कॉटलैंड को पटखनी देकर न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल की उम्मीदों को रखा जीवित

NZW vs SCW Highlights: न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को 6 विकेट से हरा दिया।

NZW vs SCW Highlights: कप्तान एमेली कर के फिरकी के जादू के बाद इजी शार्प के अर्धशतक से गत चैंपियन न्यूजीलैंड ने मंगलवार को यहां आईसीसी टी20 महिला विश्व कप के करो या मरो के ग्रुप दो मुकाबले में स्कॉटलैंड को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा। श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के बाद टूर्नामेंट से जल्द बाहर होने का खतरा झेल रहे न्यूजीलैंड ने 132 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 26 रन तक तीन विकेट गंवा दिए थे। शार्प (62 रन, 43 गेंद, आठ चौके, एक छक्का) ने हालांकि अर्धशतक जड़ने के अलावा ब्रूक हैलीडे (नाबाद 41, 38 गेंद, तीन चौके) के साथ चौथे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी करके 18.2 ओवर में टीम का स्कोर चार विकेट पर 132 रन तक पहुंचाकर उसे जीत दिलाई।

nz vs sco

न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड (साभार-X)

इस जीत से न्यूजीलैंड की टीम चार मैच में दो जीत और दो हार से चार अंक के साथ अंक तालिका में इंग्लैंड (06 अंक) और वेस्टइंडीज (06) के बाद तीसरे स्थान पर है। स्कॉटलैंड की ओर से कैथरीन ब्राइस (13 रन पर दो विकेट) और राशेल स्लेटर (22 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट चटकाए। स्कॉटलैंड ने इससे पहले युवा सलामी बल्लेबाज डार्सी कार्टर के नाबाद अर्धशतक से सात विकेट पर 131 रन बनाए।

End of Feed