क्रिकेट

NZ vs AUS Live Streaming: कब और कहां देखें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

NZ vs AUS Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंज के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत आज से बे-ओवल में होने जा रही है। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

Image

ऑस्ट्रेलिय और श्रीलंका की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-ICC)

NZ vs AUS Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की चैपल-हैडली टी20 टूर्नामेंट का आगाज 1 अक्टूबर से बे-ओवल में होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों में कुछ बड़े नाम मिसिंग है और टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खुद को परखने का यह सुनहरा मौका है। ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श के पास है, जबकि न्यूजीलैंड बिना अपने स्थायी कप्तान के उतरेगा। इस सीरीज में मिचेल सेंटनर नहीं खेल रहे हैं और उनके उनुपस्थिति में टीम की कमान माइकल ब्रेसवेल के पास है।

जीत कर पहुंची है दोनों टीम

दोनों टीम के खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज ऑस्ट्रेलिया 2-1 से जीत कर यहां पहुंची है, जबकि न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को 5 मैच की टी20 सीरीज में हराया था। अगर आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कब खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच (NZ vs AUS 1st T20I Match Date)

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का पहला टी20 मैच बुधवार, 1 अक्टूबर को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच (NZ vs AUS 1st T20I Match Venue)

न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच बे ओवल, माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच (NZ vs AUS 1st T20I Match Timing)

न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच भारतीय समयनुसार सुबह 11.45 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी सुबर 11.15 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच (NZ vs AUS 1st T20I Match On TV)

न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (vs AUS 1st T20I Match On OTT)

न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग अमेजन प्राइम ऐप (Amazon Prime) या वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम-

न्यूजीलैंड की टीम: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मार्क चैपमैन, डेवन कॉन्वे, जैकब डफी, जैक फाउलकेस, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी।

ऑस्ट्रेलिया की टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, एलेक्स केरी, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मैट कुहनेमन, मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जैम्पा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article