इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, ग्लेन फिलिप्स और हेनरी बाहर

ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को मुख्य तेज गेंदबाज मैट हेनरी और मध्यक्रम के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स के चोटिल होने से दोहरा झटका लगा है। इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड ने तीसरे और अंतिम टेस्ट मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

ENG vs NZ: इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड ने तीसरे और अंतिम टेस्ट मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। तीसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को मुख्य तेज गेंदबाज मैट हेनरी और मध्यक्रम के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स के चोटिल होने से दोहरा झटका लगा है। टीम ने बताया कि पिछले सप्ताह द ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट में 11 विकेट लेकर टीम की जीत के नायक बने मैट हेनरी उस मैच के दौरान पिंडली में खिंचाव का शिकार हो गए थे। वह अब तक पूरी तरह फिट नहीं हो सके हैं, इसलिए उन्हें तीसरे टेस्ट से बाहर रखा गया है।

nz

मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स (@BLACKCAPS)

पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले ग्लेन फिलिप्स भी बाहर

पहले टेस्ट की पहली पारी में अहम शतक जड़ने वाले ग्लेन फिलिप्स भी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इससे पहले न्यूजीलैंड प्रबंधन ने तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को भी आराम देने का फैसला किया था। ऐसे में श्रृंखला के दो सबसे सफल गेंदबाज हेनरी (12 विकेट) और जैमीसन (11 विकेट) तीसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे। छह फीट आठ इंच लंबे जैमीसन को उनके कार्यभार के प्रबंधन के तहत विश्राम दिया गया है। लंबे समय तक पीठ की चोट से उबरने के बाद उन्होंने इस श्रृंखला में सबसे अधिक 65 ओवर फेंके हैं। तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।

End of Feed