NZ vs SA, Tri Series Final: न्यूजीलैंड ने रोमांचक फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के जबड़े से छीनी जीत, किया खिताब पर कब्जा

दक्षिण अफ्रीका ने जिंबाब्वे में आयोजित तीन देशों की टी20 सीरीज के फाइनल में न्यूजीलैंड को मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया है। ऐसा रहा खिताबी मुकाबले के पल प पल का हाल।

हरारे: दक्षिण अफ्रीकी को न्यूजीलैंड ने तीन देशों की त्रिकोणीय सीरीज के रोमांचक फाइनल मुकाबले में 3 रन के करीबी अंतर से मात देकर खिताब पर कब्जा कर लिया। सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम ने एक भी मैच नहीं गंवाया और विजय रथ पर सवार होकर खिताब भी अपने नाम कर लिया। न्यूजीलैंड ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 180 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जीत के लिए मिले 181 रन के लक्ष्य को हासिल करने के करीब दक्षिण अफ्रीका की टीम पहुंच गई थी। अंतिम ओवर में जीत के लिए 7 रन बनाने थे लेकिन तेज गेंदबाज मैच हेनरी ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए और केवल तीन रन खर्च करके न्यूजीलैंड को जीत दिला दी।

New Zealand Cricket team

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट BLACK CAPS)

मैट हेनरी बने न्यूजीलैंड की जीत के हीरो

आखिरी ओवर में जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका को 7 रन बनाने थे। जॉर्ज लिंडे 10(9) और डेवाल्ड ब्रेविस 31(14) रन बनाकर खेल रहे थे। ऐसे में गेंदबाजी करने आए अनुभवी मैट हेनरी ने मैच का पासा पलट दिया। हेनरी ने ओवर की शुरुआत डॉट गेंद के साथ की इसके बाद दूसरी गेंद पर आतिशी बल्लेबाजी कर रहे डेवाल्ड ब्रेविस को कैच करा दिया। ब्रेविस के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कार्बिन बॉश ने दो गेंद में तीन रन जोड़े और स्ट्राइक लिंडे को दे दी। अंतिम दो गेंद में जीत के लिए 4 रन दक्षिण अफ्रीका को बनाने थे। पांचवीं गेंद पर लिंडे कैच दे बैठे। उन्होंने 10(10) रन बनाए। अंतिम गेंद पर हेनरी ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाया और बल्लेबाजी करने आए सेनुरन मुथुस्वामी को एक भी रन नहीं बनाने दिया और तीन रन के अंतर से न्यूजीलैंड को खिताबी जीत दिला दी। कीवी टीम ने आखिरी पलों में दक्षिण अफ्रीका के जबड़े से जीत छीन कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

End of Feed