VIDEO: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ने 5 गेंद पर पांच विकेट लेकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

जब क्रिकेट फैंस भारत और न्यूजीलैंड के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का लुत्फ उठाने में विजी थे। तब न्यूजीलैंड में एक तेज गेंदबाज ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया। इस मीडियम पेसर ने पांच गेंद पर पांच विकेट चटकाए। गेंदबाज यहीं नहीं रुका उसने सात विकेट लेकर विपक्षी टीम को धराशाई कर दिया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर के क्रिकेट फैंस जब भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच का लुत्फ लेने में विजी थे, तभी सात समुंदर पार एक तेज गेंदबाज ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया। यह तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड का है। तेज गेंदबाज का नाम ब्रेट रैंडेल है।

Brett Randell.

ब्रेट रैंडेल ने पांच गेंद पर लिए पांच विकेट।

ब्रेट रैंडेल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 254 साल के इतिहास में पहली बार यह अनोखा कारनाम कर दिया। ब्रेट रैंडेल प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में 5 गेंदों में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि प्लंकेट शील्ड में हासिल की।

End of Feed