ENG vs NZ: न्यूजीलैंड ने तीसरे और आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड को 160 रन से हराकर 3 मैच की टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। न्यूजीलैंड ने 27 साल बाद इंग्लैंड को उनके घर पर हराया। खराब दौरे से गुजर रहे इंग्लैंड की यह पिछले 9 टेस्ट मैच में 7वीं हार है। इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 373 रन का लक्ष्य था, लेकिन जैकरी फोक्स के 3 और मिचेल सैंटनर और नाथन स्मिथ की धारदार गेंदबाजी के दम पर टीम 212 रन बनाकर ढेर हो गई। इंग्लैंड की ओर से इस पारी में एकमात्र अर्धशतक विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ के बल्ले से आया जिसने 60 रन की पारी खेली।
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (साभार-Blackcap)
इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टॉम लैथम और डेवन कॉन्वे के बीच पहले विकेट के लिए हुए रिकॉर्ड 317 रन की साझेदारी के दम पर 438 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम बेन डकेट के 113 और जैकब बेथल के 74, हैरी ब्रूक के 58 रन की पारी के दम पर 354 रन ही बना पाई थी।
न्यूजीलैंड ने ली थी पहली पारी के आधार पर 84 रन की अहम बढ़त हासिल की थी। हालांकि, न्यूजीलैंड की दूसरी पारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही और डेरिल मिचेल के 100 और रचिन रवींद्र के 94 रन की पारी के दम पर उसने 9 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाकर पारी समाप्ति की घोषणा कर दी। इंग्लैंड के सामने 373 रन का लक्ष्य था, लेकिन बेन स्टोक्स की अगुआई में आखिरी बार खेल रही इंग्लैंड की टीम 212 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की विदाई पर पानी फेर दिया।
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप से बाहर होने के एक दिन बाद हरमन एंड ब्रिगेड के लिए गुड न्यूज
