NAM vs SA T20 Match: नामीबिया ने रचा इतिहास, पहली बार दी दक्षिण अफ्रीका को अंतरराष्ट्रीय टी20 में मात

नामीबिया क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार को खेले गए एकमात्र टी20 मुकाबले में 4 विकेट से मात देकर इतिहास रच दिया है। जानिए कैसा रहा रोमांचक मुकाबले का हाल जहां आखिरी गेंद पर हुआ हार जीत का फैसला?

विंडहोक: नामीबिया ने अपने घरेलू दर्शकों के सामने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच की सीरीज में मेहमान टीम को 4 विकेट से मात देकर इतिहास रच दिया। दक्षिण अफ्रीका विंडहोक में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 134 रन का स्कोर खड़ा किया था। ऐसे में जीत के लिए मिले 135 रन के लक्ष्य को डोनोवेन फेरेरा की कप्तानी वाली नामीबियाई टीम ने रोमांचक अंदाज में मैच की आखिरी गेंद हासिल कर लिया। जीत के लिए नामीबिया को पारी के आखिरी ओवर में 11 रन बनाने थे। लेकिन दक्षिण अफ्रीकी पेसर सिमलाने इसका बचाव नहीं कर सके। ओवर की शुरुआत ग्रीन ने छक्के के साथ की और अंतिम गेंद पर चौका जड़कर उन्होंने टीम को यादगार जीत दिला दी। जेन ग्रीन 23 गेंद में 30 और रुबेन ट्रंपेलमेन 11(8) रन बनाकर नाबाद रहे।

Namibia Cricket team

नामीबिया क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट official_cricketnamibia X)

खराब रही दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत,नाकाम हुए डिकॉक

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम का हाल नामीबिया के गेंदबाजों ने बेहाल कर दिया। स्टार बल्लेबाज क्विटन डिकॉक पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन बनाकर गेरहार्ड इरास्मस की गेंद पर लपके गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए रीजा हेंड्रिक्स भी जल्दी पवेलियन लौट गए। ट्रंपलमैन ने उन्हें अपना शिकार बनाया वो 7 रन बना सके।

End of Feed