NAM vs OMA Aaj ka Toss kaun Jeeta: टी20 वर्ल्ड कप का शुभारंभ हो चुका है और इसके तीसरे मैच में नामीबिया की टक्कर ओमान से हो रही है। इन दोनों बेहतरीन टीमों के बीच ग्रूप सी के मैच का आयोजन बारबाडोस के केनिंगटन ओवल स्टेडियम में किया जा रहा है। इस महामुकाबले में ओमान की कमान आकीब इलियास के पास है वहीं दूसरी ओर नामीबिया की कप्तानी गेरहार्ड इरास्मस कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि टॉस किसने जीता है।
नामीबिया ने पिछले कुछ सालों में अपने क्रिकेटिंग ग्राफ को ऊपर उठते देखा है। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और युवा सितारों का मिश्रण है। नामीबियाई अपने दिन पर कई टीमों को चौंकाने और आश्चर्यचकित करने की क्षमता रखते हैं।ओमान का प्रदर्शन लगातार बेहतर होता जा रहा है और उनका टी20 फॉर्म सराहनीय रहा है। टीम में आक्रामक बल्लेबाजों और अच्छे गेंदबाजों का अच्छा मिश्रण है जो खेल को पलटने की क्षमता रखते हैं।
