MI vs SRH Match Highlights: मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की डगर हुई मुश्किल, हैदराबाद ने 6 विकेट से दी मात
MI vs SRH Today IPL Match Highlights (एमआई बनाम एसआरएच आज के आईपीएल मैच की हाइलाइट्स): आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास की चौथी सबसे बड़ी रनचेज को अंजाम दिया। हैदराबाद की जीत में हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड और सलिल अरोड़ा ने अहम भूमिका निभाई। यहां पढ़ें मैच के लाइव अपडेट्स-
MI vs SRH Match Highlights: मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की डगर हुई मुश्किल, हैदराबाद ने 6 विकेट से दी मात
लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने तेज शुरुआत की। अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने पहले विकेट के लिए 52 गेंद पर 129 रन की साझेदारी की। इसके बाद गजनफर ने एक ही ओवर में अभिषेक और ईशान को आउट कर मैच को रोमांचक बनाया। इसके बाद अगले ही ओवर में ट्रैविस हेड भी पवेलियन लौट गए। लेकिन हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी ने 40 गेंद पर 80 रन की साझेदारी कर हैदराबाद की जीत पक्की कर दी। अंत में क्लासेन और सलिल अरोड़ा (10 गेंद नाबाद 30 रन) ने हैदराबाद को 6 विकेट से जीत दिला दी।
इससे पहले रिकेल्टन ने 44 गेंद पर शतक जड़कर इतिहास रचा। वह मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज आईपीएल शतक बनाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने सनथ जयसूर्या के 45 गेंद पर शतक के रिकॉर्ड को तोड़ा। रिकेल्टन यही नहीं रुके। उन्होंने 55 गेंद पर 10 चौके और 8 छक्के की मदद से नाबाद 123 रन बनाए। यह मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड रहा। यहां भी सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड टूटा। जयसूर्या ने 2008 में चेन्नई के खिलाफ नाबाद 114 रन की पारी खेली थी।
मुंबई इंडियन्स की प्लेइंग-11:
रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11:
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन
यहां पढे़ं- MI vs SRH के मैच के लाइव अपडेट्स-
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: बुमराह रहे विकेट लेस
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद ने दी मुंबई को 6 विकेट से मात
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: हेनरिक क्लासेन का अर्धशतक
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: ट्रैविस हेड हुए आउट
10 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 134/3
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई को मिली बैक टू बैक सफलता
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: ट्रैविस हेड का अर्धशतक
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: बुमराह पर अभिषेक ने बोला धावा
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: 5 ओवर में बने 74 रन
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद का स्कोर 50 के पार
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद की तेज शुरुआत
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: वानखेडे़ में रचा गया इतिहास
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: रयान रिकेल्टन ने रचा इतिहास
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई इंडियंस को लगा चौथा झटका
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: रिकेल्टन ने रचा इतिहास
16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 202/3
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई को लगा तीसरा झटका
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: शतक के करीब रिकेल्टन
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: 11 वें ओवर में बने 13 रन
13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 137/2
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: 10 ओवर का खेल समाप्त
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई इंडियंस का लगा दूसरा झटका
9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 113/2
