MI vs RCB Highlights: ऋचा पर भारी पड़ी नैट सीवर की ऐतिहासिक पारी, आरसीबी को हराकर प्लेऑफ की रेस में जीवित मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को हराकर प्लेऑप की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। सोमवार को खेले गए मुकाबले में उसने आरसीबी को 15 रन से हरा दिया। लगातार 4 जीत दर्ज करने वाली आरसीबी की यह लगातार दूसरी हार है।

मुंबई ने करो या मरो मैच में आरसीबी को 15 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा है। सोमवार को कोटांबी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी 200 रन का पीछा करते हुए आखिरी ओवर तक लड़ी, लेकिन आखिरकार मुंबई जीत दर्ज करने में कामयाब रही। एक वक्त 35 रन के स्कोर पर 5 विकेट खो चुकी आरसीबी की उम्मीद को आखिरी ओवर तक जीवित रखा विकेटकीपर बैटर ऋचा घोष ने जो 50 गेंद में 90 रन बनाकर आउट हुईं। ऋचा के अलाना नदीन डी क्लर्क ने 20 गेंद में 28 रन की पारी खेलकर लड़ाई लड़ी, लेकिन जीत के लिए यह काफी नहीं था। ऋचा ने अरुंधती रेड्डी और श्रेयांका पाटिल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की और अंत तक लड़ी। आरसीबी पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है।

mumbai Indians

मुंबई इंडियंस (साभार-WPL)

इससे पहले मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की नैट सीवर ब्रंट (नाबाद 100) की शतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में चार विकेट पर 199 रन बनाए। नैट सीवर ब्रंट ने 57 गेंद की नाबाद पारी में 16 चौके और एक छक्के जमाया। यह उनका टी20 में भी पहला शतक है। स्टार आलराउंडर सीइवर ब्रंट ने हैली मैथ्यूज (56 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 73 गेंद में 131 रन की साझेदारी निभाकर इस बड़े स्कोर की नींव रखी। मैथ्यूज ने अपनी पारी के दौरान 39 गेंद का सामना करते हुए नौ चौके जड़े।

End of Feed