मुंबई इंडियन्स (एमआई) आईपीएल शेड्यूल 2026, टाइम टेबल, वेन्यू , फुल स्क्वाड, प्लेइंग 11 : आईपीएल 2026 के शेड्यूल के दूसरे चरण के शेड्यूल के साथ ही गवर्निंग काउंसिल ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इससे पहले 28 मार्च ले 12 अप्रैल तक के कार्यक्रम का ऐलान हुआ था। बीसीसीआई ने मुंबई इंडियन्स के चार शुरुआती मुकाबलों का कार्यक्रम घोषित कर दिया था। मुंबई इंडियन्स की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में करेगी। वो अपने लीग दौर का अंत घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 24 मई, 2026 को करेगी। जानिए 29 मार्च से 24 मई के बीच हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स किस टीम से कब, कहां और किससे भिड़ेगी। ऐसा है मुंबई पलटन का पूरा शेड्यूल और टीम।
मुंबई इंडियन्स आईपीएल 2026 फुल शेड्यूल (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
मुंबई इंडियन्स (एमआई) आईपीएल शेड्यूल 2026 यहां देखें (Mumbai Indians (MI) TATA IPL 2026 Full Schedule in Hindi)
| क्रमांक | मैच | तारीख | वेन्यू | समय |
| 1 | मुंबई इंडियन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | 29 मार्च, 2026 | मुंबई | 07:30 PM |
| 2 | मुंबई इंडियन्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | 04 अप्रैल, 2026 | दिल्ली | 03:30 PM |
| 3 | मुंबई इंडियन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | 07 अप्रैल, 2026 | गुवाहाटी | 07:30 PM |
| 4 | मुंबई इंडियन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू | 12 अप्रैल, 2026 | मुंबई | 07:30 PM |
| 5 | मुंबई इंडियन्स बनाम पंजाब किंग्स | 16 अप्रैल, 2026 | मुंबई | 07:30 PM |
| 6 | मुंबई इंडियन्स बनाम गुजरात टाइटन्स | 20 अप्रैल, 2026 | अहमदाबाद | 07:30 PM |
| 7 | मुंबई इंडियन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | 23 अप्रैल, 2026 | मुंबई | 07:30 PM |
| 8 | मुंबई इंडियन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | 29 अप्रैल, 2026 | मुंबई | 07:30 PM |
| 9 | मुंबई इंडियन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | 02 मई, 2026 | चेन्नई | 07:30 PM |
| 10 | मुंबई इंडियन्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स | 04 मई, 2026 | मुंबई | 07:30 PM |
| 11 | मुंबई इंडियन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू | 10 मई, 2026 | रायपुर | 07:30 PM |
| 12 | मुंबई इंडियन्स बनाम पंजाब किंग्स | 14 मई, 2026 | धर्मशाला | 07:30 PM |
| 13 | मुंबई इंडियन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | 20 मई, 2026 | कोलकाता | 07:30 PM |
| 14 | मुंबई इंडियन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | 24 मई, 2026 | मुंबई | 03:30 PM |
मुंबई इंडियन्स (एमआई) आईपीएल 2026 फुल स्क्वाड यहां देखें Mumbai Indians (MI) TATA IPL 2026 Full Squad List
हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकल्टन, रॉबिन मिंज, राज अंगद बावा, रघु शर्मा, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर,जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, शेरफेन रदरफोर्ड , मयंक मार्कंडेय, शार्दुल ठाकुर।
