बदल गए हैं रोहित शर्मा, आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस के हेड कोच ने ऐसा क्यों कहा?

टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके रोहित ने पिछली बार जनवरी में भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी। जयवर्धने को उम्मीद है कि भारत और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान टीम का मार्गदर्शन करना जारी रखेंगे।

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने मंगलवार को कहा कि रोहित शर्मा आईपीएल 2026 से पहले काफी फिट और पूरी तरह प्रतिबद्ध नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने कौशल पर जमकर काम किया है।

Rohit fitness

रोहित शर्मा को लेकर एमआई हेड कोच का बड़ा बयान। फोटो- MI

जयवर्धने ने एमआई जूनियर 2026 फाइनल्स के दौरान कहा, 'उन्होंने काफी मेहनत की है। पिछले सप्ताह उन्होंने अपने कौशल पर काफी काम किया और अभ्यास शिविर के पहले दिन से ही हमारे साथ जुड़ गए। नेट सत्र में वह लय में दिख रहे हैं।'

End of Feed