IPL 2023: मुंबई इंडियंस इस रणनीति के तहत उतरेगी और यह होगी टीम की ताकत

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 26, 2023, 10:44 AM IST

Indian Premier League 2023, MI Five Players Watch : आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 2 अप्रैल को होगा। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के से होगा। यह मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा। इससे पहले मुंबई इंडियंस गेंदबाजी को और मजबूत करना चाहेगी।

Indian Premier League 2023, MI Five Players Watch : रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस को आईपीएल के नए सीजन में भी संभल कर खेलना होगा। टीम की बल्लेबाजी ठीक है, लेकिन गेंदबाजों पर और काम करने की जरूरत है। लीग के शुरू होने से पहले टीम के दो स्टार खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। इसमें जसप्रीत बुमराह और झाई रिचर्डसन शामिल हैं। टीम के कप्तान रोहित शर्मा पिछले साल के प्रदर्शन को भुला कर मैदान पर उतरेंगे और नई रणनीति के साथ सामने वाली टीम का सामना करेंगे। इस बार के ऑक्शन में टीम ने तीन गेंदबाजों पर अच्छा खास पैसा खर्च टीम में शामिल किए थे। इसमें सबसे महंगे गेंदबाज झाई रिचर्डसन बाहर हो गए हैं, जबकि पीयूष चावला को मौका मिल सकता है।

Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी। फोटो - IPL/BCCI

ये खिलाड़ी हो सकते हैं टीम के लिए सही साबित

1. रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के पास आईपीएल के अलावा इंटरनेशल क्रिकेट का भी अच्छा खासा अनुभव है। वे आईपीएल चौथे टॉप स्कोरर हैं रोहित ने कुल 227 मैच खेले हैं, जिसमें 5879 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 40 अर्धशतक शामिल है।

End of Feed