क्रिकेट

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, बनीं WPL में अर्धशतक जड़ने वाली पहली बल्लेबाज

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 4, 2023, 10:52 PM IST

Harmanpreet Kaur, First Fifty of WPL History: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने विमेंस प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में अर्धशतक जड़कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम हमेशा के लिए दर्ज करा लिया है।

Image

हरमनप्रीत कौर(साभार Mumbai Indians)

Photo : Twitter

मुंबई: विमेंस प्रीमियर लीग इतिहास के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियन्स की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी के दम पर इतिहास रच दिया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए महज 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया और डब्लूपीएल में अर्धशतक जड़ने वाले पहली बैटर बन गईं।

22 गेंद में पूरा किया अर्धशतक

हरमन ने 11 चौकों के साथ 22 गेंद में चौके के साथ अपना पचासा पूरा किया। हरमनप्रीत 30 गेंद में 65 रन की आतिशा पारी खेलकर आउट हुईं और अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा का। उन्होंने अपनी पारी के दौरान कुल 14 चौके जड़े। हरमनप्रीत कौर ने टीम को मिला अच्छी शुरुआत का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने बगैर जोखिम उठाए शानदार स्वीप शॉट्ल खेले और गुजरात के गेंदबाजों को परेशानी में डाल दिया। हरमनप्रीत ने एक बार गेंद को उठाकर खेलने की कोशिश नहीं की।

हरमनप्रीत ने पारी के दौरान नजाकत भरे शॉट्स खेलकर सुर्खियां बटोर लीं। बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही हरमनप्रीत की पारी का अंत स्नेह राणा ने कर दिया। दयालन हेमलता ने कैच लपकने में कोई चूक नहीं करते हुए हरमनप्रीत की पारी को समाप्त कर दिया।

हरमनप्रीत ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी पारी के दौरान चौकों की झड़ी लगा दी। उन्होंने 15वें ओवर में मोनिका पटेल को पहले निशाने पर लिया और आखिरी चार गेंदों पर लगातार चार चौके उनकी गेंद पर जड़ दिए। इसके बाद एश्ले गार्डनर की गेंद पर लगातार तीन चौके जड़ दिए। इस ओवर में पहला चौका निकलते ही उनके नाम विमेंस प्रीमियर लीग इतिहास का पहला अर्धशतक दर्ज हो गया।

पारी के दौरान जड़े लगातार 7 चौके

हरमनप्रीत कौर ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी के बल पर प्रशंसकों को आईपीएल के पहले मुकाबले में धमाल मचाने वाले ब्रेंडन मैकुलम की याद दिला दी। हरमनप्रीत ने अपनी पारी के दौरान लगातार 7 गेंद में सात चौके जड़े। वो ऐसे फॉर्म में थीं जहां गुजरात के गेंदबाजों के लिए उन्हें रोक पाना नामुमकिन सा नजर आ रहा था।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article