क्रिकेट

WPL 2023: मुंबई इंडियंस को इन दो खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर दिलाई दूसरी जीत

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 6, 2023, 11:06 PM IST

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore: मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 9 विकेट से हराया। टीम की यह लगातार दूसरी जीत है। इसी जीत के साथ मुंबई इंडियंस 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है।

Image

जीत के बाद जश्न मनाते मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी। (Instagram)

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore: विमेंस प्रीमिसर लीग में मुंबई इंडियंस का शानदार प्रदर्शन जारी है। पहले मैच की तरह दूसरे मैच में भी मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने ऑलराउंड प्रदर्शन कर टीम को लगातार दूसरी जीत दिलाई। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 9 विकेट से हराया। मुंबई ने अपने पहले मैच में गुजरात जाएंट्स को हराकर विजयी आगाज किया था। शुरुआती दो मैचों में जीत हासिल कर मुंबई इंडियंस की टीम 4 अंक के पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है।

शुरुआत अच्छी नहीं बेंगलोर कीटॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स की टीम 18.4 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 45 रन के अंदर टीम के चार खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। कप्तान स्मृति मंधाना सहित दिग्गज खिलाड़ी पारी पारी खेलने में सफल नहीं रही। छठे नंबर पर खेलने आई रिचा घोष, कनिका आहुजा, श्रेयंका पाटिल और मेगन शट्ट ने 20+ स्कोर कर टीम को संभाला और टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया।

मैथ्यूज और ब्रंट ने की शानदार साझेदारी

जवाब में खेलने उतरी मुंबई इंडियंस ने 34 गेंद शेष रहते हुए एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर टीम को पहला झटका लगा। यास्तिका भाटिया 19 गेंद पर 23 रन पर आउट हो गईं। इसके बाद हेले मैथ्यूज ने दूसरे विकेट के लिए नेट साइवर ब्रंट के साथ 114 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। हेले मैथ्यूज ने 202.63 की स्ट्राइक रेट से 38 गेंद पर 13 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 77 रन बनाए, जबकि नेट साइवर ब्रंट ने 29 गेंद पर 9 चौके एक छक्के की मदद से 55 रन की नाबाद पारी खेली।

मुंबई के गेंदबाज भी सफल रहे

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज के साथ गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। हेले मैथ्यूज ने 4 ओवर में महज 28 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। इसी तरह सायका इशाक ने तीन ओवर में 34 रन देकर दो विकेट और अमेलिया केर ने भी 3.4 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट झटके। वहीं, नेट साइवर ब्रंट, पूजा वस्त्रकार ने भी एक-एक विकेट लिए। वहीं बेंगलोर के गेंदबाज फेल रहे। प्रीति बोस विकेट लेने में सफल रहीं।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article