Dhoni Retirement: क्या 18 मई को धोनी IPL से संन्यास लेने वाले हैं, जानिए क्यों है ये चर्चा

MS Dhoni Retirement News: चेन्नई सुपर किंग्स और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेला है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वो आगामी 18 मई को आईपीएल और क्रिकेट के मैदान को हमेशा के अलविदा कहने वाले हैं। क्या है धोनी के रिटायरमेंट को लेकर ऐसी चर्चा, यहां जानिए वजह।

KEY HIGHLIGHTS
  • धोनी के संन्यास की चर्चा तेज
  • आखिर क्यों हो रही है धोनी के रिटायरमेंट की बात
  • क्या 18 मई को माही आईपीएल को कहेंगे अलविदा?

MS Dhoni Retirement: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास का सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी, सबसे सफल कप्तान और भारतीय क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में शुमार रहे महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को लेकर जो ताजा चर्चा है, वो उनके फैंस के लिए चौंकाने वाली भी है और कुछ के लिए ये बस इंतजार का मुद्दा था। दरअसल, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि धोनी आगामी 18 मई 2026 को आईपीएल व क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने जा रहे हैं।

MS Dhoni Might Retire From IPL On 18 May

क्या धोनी रिटायर होने जा रहे हैं (Instagram/Chennaisuperkings)

एक तरफ चेन्नई सुपर किंग्स धीरे-धीरे लय में लौट रही है और उसने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली के मैदान पर जोरदार जीत दर्ज करके अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। ये चेन्नई की लगातार दूसरी जीत है। इस मैच से पहले फैंस उम्मीद कर रहे थे कि दिल्ली के खिलाफ शायद धोनी मैदान पर उतरेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब इस जीत के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि कुछ ही दिनों बाद 18 मई को धोनी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं, क्या है इसकी वजह आइए जान लेते हैं।

End of Feed