IND vs ENG: 73 बाउंड्री 499 रन... भारत और इंग्लैंड के मैच में कितने बने रिकॉर्ड्स

IND vs NZ Final: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सांस रोक देने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से मात दी। इस जीत की बदौलत टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में चौथी बार फाइनल में पहुंच कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले कोई भी टीम चार बार फाइनल में पहुंची थी। इसके अलावा इस मैच में रिकॉर्ड्स की बाढ़ आ गई।

IND vs ENG Semi Final: मुंबई के वानखेड़े में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक ऐतिहासिक मैच खेला गया। T20 World Cup 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से मात दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 246 रन ही बना सकी।

IND vs ENG Match Records.

भारत और इंग्लैंड के मैच में रिकॉर्ड की आई बाढ़।

भारत की तरफ से संजू सैमसन (89) और शिवम दुबे (43) ने उम्दा पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से जैकब बैथेल ने 105 रन की जुझारू पारी खेली। इस मैच में कुल 34 छक्के लगे और कुल 499 रन बने। आज रात कुल 73 (39 चौके और 34 छक्के) बाउंड्री लगी जो टी20 विश्व कप मैच में सबसे अधिक है। 2016 में इसी मैदान पर इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए मैच में 61 बाउंड्री लगी थी। भारत ने टी20 विश्व कप में चौथी बार फाइनल में जगह बनाई है, जो किसी भी टीम के लिए सबसे अधिक है। इसके अलावा भी कई अन्य बड़े रिकॉर्ड बने। यहां देखें बड़े रिकॉर्ड्स की पूरी लिस्ट।

End of Feed