आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कोचिंग स्टाफ में एक और गेंदबाज की एंट्री हुई है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार मोहित शर्मा बतौर बॉलिंग कोच CSK से जुड़ने वाले हैं। 38 साल को मोहित शर्मा एरिक सिमंस की जगह लेंगे जो स्टीफन फ्लेमिंग के नेतृत्व में ये जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। मोहित CSK के लिए चार सीजन खेल चुके हैं। उन्होंने सीएसके के लिए 48 मैच खेलने के अलावा चैंपियंस लीग टी20 के दो सीजन में 10 मैच खेले हैं।
मोहित शर्मा (साभार-x)
क्रिकबज से बात करते हुए चेन्नई सुपर किग्स के सीईओ काशी विश्वानाथन ने इसकी पुष्टी की। उन्होने कहा 'मेरी जानकारी के अनुसार जहीर सपोर्ट स्टाफ की टीम को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं। ऐसा लगता है कि उन्होंने गेंदबाजी कोच की भूमिका के लिए मोहित को चुन लिया है। मोहित शर्मा ने पिछले साल दिसंबर में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। वह आईपीएल 2025 का हिस्सा थे। उन्होंने भारत के लिए भी आठ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
ट्रॉफी का है इंतजार
चेन्नई 3 साल से आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार कर रही है। उसने अपना आखिरी आईपीएल ट्रॉफी साल 2023 में जीता था। पिछले कुछ सालों में टीम का प्रदर्शन लगातार नीचे गया है। पिछले तीन सीजन में टीम प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई है। यही कारण है कि साल की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट ने लंबे समय से मुख्य कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग से अलग होने का फैसला किया। अब पूरी जिम्मेदारी जहीर खान के कंधों पर है।
