IND vs ENG: ओवल टेस्ट में जीत के बाद मोहम्मद सिराज को आई बुमराह की याद, बोले- 'अगर जस्सी भाई होते तो..'

Mohammed Siraj remembers Jasprit Bumrah: यह जगजाहिर है कि मोहम्मद सिराज के लिए जसप्रीत बुमराह प्रेरणा स्रोत रहे हैं और हैदराबाद के इस गेंदबाज ने स्वीकार किया कि यहां इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में भारत की जीत के बाद उन्हें अपने गौरवशाली क्षणों में अपने सीनियर साथी तेज गेंदबाज की कमी खल रही थी।

Mohammed Siraj remembers Jasprit Bumrah: भारत ने इंग्लैंड को ओवल में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट में छह रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की और श्रृंखला को 2-2 से बराबर कर लिया। इस यादगार मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद सिराज ने न केवल "मैन ऑफ द मैच" का पुरस्कार जीता, बल्कि भावनात्मक रूप से भी सभी का दिल छू लिया।

Bumrah siraj test bcci

जसप्रीत बुमराह मोहम्मद सिराज (फोटो- BCCI)

सिराज को खली बुमराह की अनुपस्थिति

मैच के बाद बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में मोहम्मद सिराज ने स्वीकार किया कि उन्हें अपने सीनियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति बेहद खली। उन्होंने कहा कि "मुझे जस्सी (बुमराह) भाई की बहुत याद आई। अगर वो इस मौके पर हमारे साथ होते तो यह और भी खास होता। मैं खुद पर और जस्सी भाई पर हमेशा विश्वास रखता हूं।"बुमराह को कार्यभार प्रबंधन के तहत अंतिम टेस्ट से पहले टीम से रिलीज कर दिया गया था। ऐसे में सिराज ने तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

End of Feed