स्पिनरों के गढ़ में टीम इंडिया के पास है 'तुरुप का इक्का', समीकरण बदलने को बेताब

गॉल और कोलंबो की धीमी और टर्न लेती पिचों पर स्पिनरों के हावी रहने की चर्चा शनिवार से शुरू हो रही भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले सबसे ज्यादा हो रही है लेकिन एक गेंदबाज इस कहानी को बदलने के लिए बेताब होगा और वह हैं मोहम्मद सिराज।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में सिराज को मुख्य तेज गेंदबाज की भूमिका निभानी होगी। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार और आकिब नबी का भी मार्गदर्शन करना होगा। सिराज के लिए यह भूमिका नई नहीं है। बुमराह की गैरमौजूदगी में वह कई बार टीम की तेज गेंदबाजी की अगुआई कर चुके हैं।

Siraj in Sri Lanka

भारत के पास तुरुप का इक्का। फोटो- BCCI

पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट इसका उदाहरण है। बुमराह के कार्यभार प्रबंधन के कारण उस मैच से बाहर रहने पर सिराज ने पहली पारी में 6 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। सिराज ने उस पूरी सीरीज में 1113 गेंदें फेंकी थीं और 23 विकेट लिए थे।

End of Feed