VIDEO: मोहम्मद शमी की इस गेंद को देखकर थकेंगे नहीं आप, दुनिया का नंबर.1 बल्लेबाज ढेर

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jun 7, 2023, 09:21 PM IST

Mohammed Shami dismiss Marnus Labuschagne, IND vs AUS WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन में शुरू हुए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ओवल मैदान की पिच पर भारतीय तेज गेंदबाजों का दम दिखा है। मोहम्मद शमी का मार्नस लाबुशेन को बोल्ड करना सबसे खास रहा। यहां देखिए उसका वीडियो।

Mohammed Shami, IND vs AUS WTC Final 2023: लंदन के ओवल मैदान की पिच पर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पहले दिन भारतीय तेज गेंदबाजों ने अपना प्रभाव छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस खिताबी टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय तेज गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को जो शुरुआती झटके दिए वो सभी देखने लायक थे, लेकिन मोहम्मद शमी ने जिस तरह दुनिया के नंबर.1 टेस्ट बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को बोल्ड किया, वो सबसे शानदार रहा।

ऑस्ट्रेलिया को दो झटके लग चुके थे। मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ने उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था। लेकिन आईसीसी विश्व टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के नंबर.1 टेस्ट बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन पिच पर खूंटा गाड़ चुके थे। वो 61 गेंदों में 26 रन बनाकर खेल रहे थे और किसी तरह उनको आउट करना जरूरी हो चुका था।

End of Feed