PAK vs BAN: रिजवान, बाबर और नवाज का धमाल, रोमांचक मैच में पाकिस्तान जीता

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 02:12 PM IST

Pakistan vs Bangladesh: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए ट्राई सीरीज के छठे मुकाबले में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद नवाज के धमाल के दम पर पाकिस्तान ने 7 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मुकाबले का नतीजा 1 गेंद शेष रहते निकला।

मोहम्मद रिजवान और कप्तान बाबर आजम के बीच 101 रन की साझेदारी की मदद से पाकिस्तान ने त्रिकोणीय टी20 क्रिकेट श्रृंखला के बेहद रोमांचक मुकाबले में एक गेंद बाकी रहते बांग्लादेश को सात विकेट से हराया ।

nawaz_mohammad

मोहम्मद नवाज

बाबर ने 55 रन बनाये और रिजवान ने 68 रन की पारी खेली जिसकी मदद से पाकिस्तान ने 174 रन का लक्ष्य हासिल किया । बाबर का विकेट 13वें ओवर में गिरा जिसके बाद मोहम्मद नवाज ने 20 गेंद में नाबाद 45 रन बनाये ।

End of Feed