क्रिकेट

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद ये अफगानी खिलाड़ी वनडे को कह देगा अलविदा, जानिए कैसा रहा है रिकॉर्ड

Champions Trophy 2025, Mohammad Nabi Retirement: अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी जल्द ही वनडे फॉर्मेट को अलविदा कहने वाले हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी नसीब खान ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा कि नबी चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।

Image

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Mohammad Nabi X)

Photo : Twitter

Champions Trophy 2025, Mohammad Nabi Retirement: अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी अगले साल पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी नसीब खान ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी के बाद नबी टी20 क्रिकेट में अफगानिस्तान के लिए खेलते रहेंगे।

नसीब खान ने क्रिकबज को बताया, "हां, नबी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे से संन्यास ले रहे हैं और उन्होंने बोर्ड को अपनी इच्छा के बारे में पहले ही बता दिया था। उन्होंने कुछ महीने पहले ही मुझे बताया था कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे करियर खत्म करना चाहते हैं। हम उनके इस निर्णय का स्वागत करते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि वह अपना टी20 करियर बरकरार रखेंगे।

39 वर्षीय नबी अफगानिस्तान की वनडे टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 2009 में स्कॉटलैंड के खिलाफ अपने पहले वनडे में अर्धशतक बनाकर प्रभाव छोड़ा था। नबी ने अब तक 165 वनडे मैचों में 3,549 रन बनाए हैं और 171 विकेट भी लिए हैं। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में नबी ने शानदार 82 रन बनाए, जिससे उनकी टीम एक मजबूत स्कोर खड़ा कर पाई और फिर अल्लाह गज़नफर के छह विकेटों की मदद से उसे डिफेंड भी कर लिया।

सीनियर ऑलराउंडर नबी ने 2019 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। नबी ने अफगानिस्तान के लिए 3 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके अलावा वह आईपीएल के 24 मैचों में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं। उन्होंने 143.33 के तेज स्ट्राइक रेट से 215 रन इस लीग में बनाए हैं और गेंदबाजी में भी 15 विकेट हासिल किए हैं। नबी ने कई मौकों पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को अपने अनुभव और हरफनमौला खेल से जीत दिलाई है।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article