PAK vs AUS: पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, बाहर हुए कप्तान मार्श

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। कप्तान मिचेल मार्श चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। आईपीएल 2026 में भी लखनऊ के लिए वो अपना आखिरी मुकाबला नहीं खेल पाए थे।

PAK vs AUS ODI: पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा झटका लगा है। कप्तान मिचेल मार्श पूरे सीरीज से बाहर हो गए हैं। मार्श की जगह अब पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी जोश इंग्लिस करेंगे। मार्श इंजरी के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आखिरी लीग मुकाबला भी नहीं खेल पाए थे। मार्श पर्थ में ही मौजूद रहेंगे। एक मेडिकल टीम उनके चोट पर लगातार नजर बनाए हुए है, जब तक अगला अपडेट नहीं आ जाता। बांग्लादेश के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में भी मार्श की उपलब्धता पर संशय है और इस पर आखिरी फैसला बाद में लिया जाएगा। आईपीएल में मार्श शानदार फॉर्म में थे। 13 मैच में उन्होंने 163.18 की स्ट्राइक रेट से 563 रन बनाए थे। मार्श के अलावा पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे बड़े नाम इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।

mitchell Marsh

मिचेल मार्श (साभार-X)

30 मई से वनडे सीरीज का आगाज

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज 30 मई से होने जा रहा है। पहला मुकाबला 30 मई को रावलपिंडी में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 2 जून को लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तीसरा और आखिरी मुकाबला भी इसी मैदान पर 4 जून को खेला जाएगा। इसके साथ ही दोनों टीमों की वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू हो जाएगी। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश का दौरा करेगी। इस दौरे में ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के अलावा टी20 सीरीज खेलेगी। इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया 3 मैच की वनडे सीरीज और इतने ही मैच की टी20 सीरीज खेलेगी। वनडे सीरीज 9-14 जून के बीच जबकि टी20 सीरीज 17-21 जून के बीच खेली जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड (Australia Squad Update)

जोश इंग्लिस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टैनलेक, एडम जैम्पा।

End of Feed