स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया अपने पहले ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप मैच में आयरलैंड के खिलाफ कप्तान मिचेल मार्श के बिना खेलने उतरा। क्योंकि इस हफ्ते की शुरुआत में ट्रेनिंग के दौरान उन्हें कमर में चोट लग गई थी। मार्श की गैरमौजूदगी में, कोलंबो में ट्रेविस हेड टीम की कप्तानी करने उतरे।
मिचेल मार्श हुए चोटिल। फोटो- AP
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कन्फर्म किया है कि मार्श को कमर में चोट लगी है, जिससे उन्हें लगातार दर्द हो रहा है। जिसकी वजह से उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत हो रही है। मेडिकल स्कैन में टेस्टिकल्स के अंदर ब्लीडिंग का पता चला है और अब उन्हें आराम और रिहैबिलिटेशन के लिए कुछ समय दिया जाएगा। कॉम्पिटिटिव एक्शन में उनकी वापसी मेडिकल गाइडेंस और उनके लक्षणों के ठीक होने पर निर्भर करेगी।
स्टीव स्मिथ को जोड़ा गया टीम में
एहतियात के तौर पर अनुभवी स्टीव स्मिथ को टीम के साथ जोड़ा गया है। स्टीव स्मिथ ने पिछले साल फरवरी से कोई T20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं। हालांकि, बीग बैश लीग में वह अच्छे फॉर्म में दिखे थे। वह श्रीलंका में टीम से जुड़ें। 2026 BBL में स्मिथ ने छह इनिंग खेलीं, जिसमें उन्होंने 59.8 के एवरेज और 167.98 के स्ट्राइक रेट से 299 रन बनाए। इसमें एक शतक शामिल रहा।
ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका
स्मिथ टीम के साथ तालमेल बिठाएंगे और जरूरत पड़ने पर मदद के लिए तैयार रहेंगे। यह ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि टूर्नामेंट की शुरुआत में मार्श की लीडरशिप और ऑल-राउंड काबिलियत फिलहाल टीम के काम नहीं आएगी।
आयरलैंड (प्लेइंग XI): पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैंफर, बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रेविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमैन, एडम जम्पा
