टी20 में ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी क्या होगी, कप्तान मार्श ने कर दिया खुलासा

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने बताया कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप में और एशिया कप में टीम की सलामी जोड़ी क्या होगी?

आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के T20I कप्तान मिचेल मार्श ने ओपनिंग जोड़ी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले इस टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी क्या होगी, इसको लेकर उन्होंने अपने पत्ते खोल दिए हैं। वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया रविवार से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्श ने पुष्टि की है कि वह बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। 2021 टी20 विश्व कप के दौरान, मार्श तीसरे नंबर पर खेले थे जो एक मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ। इस विस्फोटक ऑलराउंडर ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को पहला टी20 विश्व कप खिताब दिलाया।

AUSTRALIA CRICKET TEAM

मिचेल मार्श (साभार-ICC)

वेस्टइंडीज के खिलाफ की थी ओपनिंग

मार्श ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैच की हालिया टी20 सीरीज के दौरान ओपनिंग बल्लेबाजी की थी। 33 वर्षीय मार्श ने इसका फैसला इसी सीरीज के बाद लिया है। हालांकि, हेड और उन्होंने कभी भी टी20 फॉर्मेट में पारी की शुरुआत नहीं की है। पिछले महीने, डेविड ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अपने तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने 37 गेंदों में शतक जड़ा था, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज टी20 शतक है।

End of Feed